Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gen Z को कंगना रनौत ने बताया 'जनरेशन गटर' और 'कॉकरोच', सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Gen Z को कंगना रनौत ने बताया 'जनरेशन गटर' और 'कॉकरोच', सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Kangana Gen Z Generation Gutter Remark : हाल ही में पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर देश के युवाओं और छात्रों ने सड़कों पर उतरकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। इन प्रदर्शनों से जुड़े वीडियो और सोशल मीडिया रील्स को देखकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए युवाओं की भाषा और तौर-तरीकों पर सवाल उठाए, जिसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग अब सोशल मीडिया पर कंगना को उनके पुराने दिनों की याद दिलाकर ट्रोल कर रहे हैं।

कंगना ने पोस्ट में Gen Z को क्या कुछ कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील्स और पोस्ट्स को देखने के बाद कंगना रनौत ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरत चीज़ें नहीं देखीं। Gen Z के ये प्रोटेस्ट वाले वीडियो देखकर उल्टी जैसी आ जाती है।" उन्होंने युवाओं के बोलने के ढंग और भाषा पर भी आपत्ति जताई। कंगना ने आगे लिखा, "ईव्यू, इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कैसी परवरिश दे रही है?" इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान खुद को 'कॉकरोच' कहने वाले युवाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत एक खूबसूरत संस्कृति और विविधता वाला देश है।

कंगना रनौत की वह वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी, जिसमें उन्होंने Gen Z प्रोटेस्ट और युवाओं के व्यवहार पर तीखी टिप्पणियां की थीं।

'पश्चिमी रंग में रंगे लोग और ड्रग्स' वाला बयान

बात यहीं खत्म नहीं हुई, कंगना ने एक अन्य पोस्ट में उन आधुनिक और पश्चिमी रंग में रंगे युवाओं पर भी निशाना साधा जो इन प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग ड्रग्स और शराब पीने की अपनी आजादी का दिखावा करते हैं और बेशर्मी से अपने माता-पिता के पैसों पर जीते हैं।nकंगना ने उन्हें 'जनरेशन गटर' का नाम देते हुए लिखा, "इनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। ये पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं। ये इतने गंदे और बिगड़े हुए हैं कि ढंग से घर भी नहीं संभाल सकते।"

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

कंगना के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "जब नीट के पेपर लीक हो रहे थे और छात्र आत्महत्या कर रहे थे, तब इस महिला ने एक बार भी मुंह नहीं खोला। इनकी खुद की फिल्में उल्टी आने जैसी होती हैं, लेकिन इन्हें छात्रों के आंदोलन पर टिप्पणी करने की पूरी आजादी है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, " लगता है यह महिला बॉलीवुड पार्टी के अपने पुराने दिन भूल गई है।"

कांग्रेस और AIMIM ने बोला तीखा हमला

कंगना के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी भूचाल आ गया है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कंगना के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, "जिस तरह से इस प्रदर्शन के दौरान हमारी बेटियों और बच्चों के साथ बदसलूकी की गई, उन्हें पीटा गया—एक महिला होने के नाते उन्हें थोड़ा भी दुख क्यों महसूस नहीं होता? मुझे यह देखकर सचमुच हैरानी होती है।" वहीं, AIMIM नेता वारिस पठान ने भी कंगना के शब्दों की निंदा करते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा, "अगर कंगना रनौत ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, तो यह बेहद निंदनीय है। उनसे पूछिए कि क्या उन्हें 'NEET' का पूरा फुल फॉर्म भी पता है? उन्हें नहीं पता होगा। उन्हें पूरे Gen Z से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी को खुद संज्ञान लेना चाहिए कि उनकी पार्टी के सांसद युवाओं के लिए कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

छात्र आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के बीच कंगना रनौत का यह बयान आग में घी का काम कर रहा है। एक तरफ जहां उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर आम जनता और यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे लेकर बीजेपी सरकार को घेरने में जुट गए हैं। देखना यह होगा कि इस विवाद पर अब आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


FAQ
Q. कंगना रनौत ने Gen Z को लेकर क्या बयान दिया है? A. कंगना ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के वीडियो देखकर उन्हें 'बदसूरत' बताया और 'जेनरेशन गटर' की संज्ञा दी। Q. कंगना रनौत के बयान पर किन नेताओं ने आपत्ति जताई है? A. कांग्रेस नेता भाई जगताप और AIMIM नेता वारिस पठान ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। Q. सोशल मीडिया पर लोग कंगना को क्यों ट्रोल कर रहे हैं? A. युवाओं की भाषा और प्रदर्शन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। Q. कंगना रनौत किस पार्टी से सांसद हैं? A. कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद हैं।

: 'यूके 07 राइडर' अनुराग डोभाल का बड़ा दावा, पत्नी पर लगाए बेवफाई और बेटे से दूर रखने के आरोप

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi