Laddu Gopal Auspicious:हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में रखने का बहुत महत्व है। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को लड्डू गोपाल कहा जाता है। इन्हें कान्हा, बांके बिहारी, माखनचोर आदि नामों से भी जाना जाता है।
लड्डू गोपाल की मूर्तियों को आमतौर पर एक छोटे बालक के रूप में दर्शाया जाता है ऐसा माना जाता है कि लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में रखने से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। लड्डू गोपाल की पूजा करने के दौरान भक्तजन उन्हें प्रतिदिन स्नान करवाते हैं, नए वस्त्र पहनाए हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। इसके बाद लड्डू गोपाल की आरती भी की जाती है।
हिंदू धर्म के हर घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति पाई जाती है। अगर आप लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाना चाहते हैं लेकिन आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि किस दिन भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति लाना चाहिए, तो अब ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि किस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति लाना शुभ माना जाता है, तो चलिए जानते हैं।
घर में किस दिन लाना चाहिए लड्डू गोपाल की मूर्ति
जन्माष्टमी
laddu gopalजन्माष्टमी का दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्म का दिन होता है। इसलिए इस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में लाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाकर पूजा-पाठ करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।
एकादशी
एकादशी के दिन भी लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में लाने और पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। आप किसी भी महीने की एकादशी तिथि के दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में ला सकते हैं।
पूर्णिमा
पूर्णिमा का दिन चंद्रमा को समर्पित है। इस दिन भी लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाना शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाने और पूजा पाठ करने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व इस दिन कई लोग व्रत करते हैं और सत्यनारायण की कथा का पाठ करते हैं। आप किसी भी महीने की किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति घर में ला सकते हैं।
गुरुवार
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इसलिए इस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर में लाने और पूजा करने से घर में बुद्धि, ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है।
The post घर में किस दिन लड्डू गोपाल की मूर्ति लाना माना जाता है शुभ, जानें महत्व: Laddu Gopal Auspicious appeared first on Grehlakshmi.

