Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर भांजी आरती ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर भांजी आरती ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (sunita ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा को बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था, जिससे उनके तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने बाद में स्पष्ट किया कि सुनीता ने एक्टर के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है।

तमाम कानूनी और निजी हलचलों के बीच भी सुनीता आहूजा गोविंदा पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं, जिससे यह मामला लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस पूरे मामले पर गोविंदा की भांजी आरती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आरती सिंह ने गोविंदा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रहे इस मनमुटाव पर अब एक्टर की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान जब आरती से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही सधा हुआ जवाब दिया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामलों में कभी नहीं बोलती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह उनका निजी मामला है और कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर केवल फुटेज लेना चाहते हैं, लेकिन वह परिवार का हिस्सा होने के नाते ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगी।

कश्मीरा शाह ने किया था रिएक्ट

आरती सिंह से पहले गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने भी सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने सच्चे प्यार पर सवाल उठाए थे, जो ठीक उसी समय सामने आया जब गोविंदा और सुनीता के बीच विवाद की खबरें तूल पकड़ रही थीं। परिवार के इन सदस्यों के बयानों ने इस मामले को और अधिक हवा दे दी है।

कोमल रानी के साथ जुड़ा गोविंदा का नाम

दूसरी तरफ, गोविंदा इन दिनों लगातार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जा रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो ये दोनों जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'रूपा' में भी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, दोनों को कई मौकों पर साथ देखने के बाद सुनीता आहूजा काफी खफा नजर आईं। सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा के रिश्तों पर खुलकर बात की हो। इससे पहले रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के दौरान भी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के पास्ट अफेयर्स का जिक्र किया था। गोविंदा और सुनीता की शादी को लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके बीच की ताजा खटपट और बयानोंबाजी ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को हैरान कर दिया है।

कोमल रानी संग गोविंदा की वायरल वीडियो देख भड़की सुनीता आहूजा


FAQ
Q. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में खबरों में क्यों हैं? A. सुनीता आहूजा को बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था, जिसके बाद उनके और गोविंदा के बीच तलाक और पर्सनल लाइफ में चल रही अनबन की खबरों ने जोर पकड़ लिया। Q. क्या सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक दाखिल किया था? A. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के मैनेजर ने स्पष्ट किया है कि सुनीता ने एक्टर के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। Q. गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इस विवाद पर क्या कहा? A. आरती सिंह ने कहा कि वह बड़ों के मामले में नहीं बोलती हैं। उन्होंने इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए कहा कि वह इस स्थिति का फायदा उठाकर फुटेज नहीं लेना चाहती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi