Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गृहलक्ष्मी टॉप 10 एयर फ्रायर : Kitchen Appliances

गृहलक्ष्मी टॉप 10 एयर फ्रायर : Kitchen Appliances

यर फ्रायर मॉर्डन किचन का पॉपुलर अप्लायंस (kitchen appliances) है। यह बहुत कम तेल या घी में भोजन को परफेक्ट तरीके से कुरकुरा बनाता है। साथ ही इसमें कुकिंग के कई मोड होते हैं जिससे इसमें भोजन को एयर फ्राई, रोस्ट, ग्रिल, बेक और रीहीट किया जा सकता है।

बजट में एक अच्छा एयर फ्रायर खरीदना है तो गृहलक्ष्मी की यह टॉप 10 सीरीज आपकी मदद कर सकती है। यहां ज्यादा से ज्यादा फीचर के साथ बजट में एयर फ्रायर के 10 अलग-अलग ब्रांड दिए गए हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप किसी भी प्रोडक्ट को चुन सकते हैं।

सोलारा

Top 10 Air Fryers Photograph: (Top 10 Air Fryers)

4.5 लीटर की क्षमता वाले इस एयर फ्रायर में 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन है जो भोजन को बहुत कम तेल में क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाता है। इसमें एयर फ्राई, ग्रिल, रोस्ट और बेक करके खाना तैयार किया जा सकता है। 1500 वॉट के साथ इसका हीटिंग सिस्टम कमाल का है जो कम समय के साथ भोजन को पकाता है।
कीमत: ₹9,999
मॉडल: Black - See Through

उषा

Usha Photograph: (Top 10 Air Fryers)

4.5 लीटर की क्षमता वाले इस एयर फ्रायर में 10 अलग-अलग तरीकों से कुकिंग की जा सकती है। इसका 360° गर्म हवा का सर्कुलेशन खाने को अच्छी तरह से पकाता है। इसका फूड-ग्रेड नॉन-स्टिक बाउल खाना चिपकने से बचाने और आसान सफाई में मदद करता है। इसमें ऑटो-पॉज़/ऑटो-स्टार्ट और 2-स्टेज थर्मल प्रोटेक्शन दिए गए हैं।
कीमत:₹6,990
मॉडल: ICHEF AIR FRYER

पिजन

Pigeon Photograph: (Top 10 Air Fryers)

1200 वॉट पावर वाले इस एयर फ्रायर में 360° हाई-स्पीड एयर सर्कुलेशन है जो भोजन को हर तरफ से बराबर पकाता और क्रिस्पी बनाता है। 4.2 लीटर की क्षमता वाले इस एयर फ्रायर में कई कुकिंग मोड आते हैं जिससे इसमें मीट, पेस्ट्री और आलू से बने व्यंजन भी आसानी से तैयार हो जाते हैं। इसकी नॉन-स्टिक बास्केट में खाना चिपकता नहीं है।
कीमत: ₹5,995
मॉडल: 15045

मिल्टन

Milton Photograph: (Top 10 Air Fryers)

360° हॉट एयर सर्कुलेशन तकनीक से लेस यह एयर फ्रायर भोजन को परफेक्ट क्रिस्पी टेक्सचर देता है। इसकी वॉट क्षमता 1450 है जिससे खाना जल्दी पकता है। इसमें कई कुकिंग मोड दिए गए हैं जिससे एयर फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसे तरीकों से भोजन पकाया जा सकता है। इसकी क्षमता 4.2 लीटर है।
कीमत: ₹6,499
मॉडल: 4.2L Black

वंडरशेफ

Wonderchef Photograph: (Top 10 Air Fryers)

5 लीटर की क्षमता वाले इस एयर फ्रायर में 7 प्रीसेट मोड दिए गए हैं। इसमें आलू टिक्की, रोस्टेड चिकन, ग्रिल्ड सब्जियां, मफिन और केक जैसे कई स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। इस एयर फ्राइंग तकनीक से कम या बिना तेल के फ्राइड फूड तैयार करने में मदद मिलती है। इसकी गर्म हवा भोजन के चारों तरफ सामान रूप से घूमती है जिससे भोजन सही प्रकार से पकता है।
कीमत:₹9,000
मॉडल: Platinum Digital 5 Liters

हैवेल्स

Havells Photograph: (Top 10 Air Fryers)

1350 वॉट के हीटिंग सिस्टम वाला यह एयर फ्रायर 360 डिग्री एयर सर्कुलेशन के साथ खाने को हर तरफ से पकाता है। इसके सिलिकॉन कोटेड नॉन-स्टिक बास्केट में खाना पकते समय चिपकता नहीं है। इसमें ऑटो शट-ऑफ का बटन जिससे ओवरकुकिंग नहीं होती। 4.2 लीटर की क्षमता वाला यह एयर फ्रायर में कई कुकिंग मोड दिए गए हैं।
कीमत: ₹7,795
मॉडल: GHCAFSTB135

केंट

Kent Photograph: (Top 10 Air Fryers)

घर में होनी वाली छोटी पार्टीज के लिए यह एयर फ्रायर सही है। इसमें दिए गए 6 प्री-प्रोग्राम्ड कुकिंग से समोसा, फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा और कबाब जैसे स्नैक्स बिना किसी झंझट के बनाए जा सकते हैं। जरूरत के हिसाब से इसके तापमान को 80 से 200 डिग्री सेल्सियस तक एडजस्ट किया जा सकता है। 4 लीटर की क्षमता वाला यह अप्लायंस बजट में है।
कीमत: ₹6,000
मॉडल: Digi Plus

बोरोसिल

Borosil Photograph: (Top 10 Air Fryers)

2.8 लीटर क्षमता वाला यह एयर फ्रायर 4 कुकिंग मोड फ्राई, ग्रिल, बेक और रोस्ट के साथ आता है। यह 90 प्रतिशत तक कम तेल खाने को क्रिस्पी बनाता है। इसमें 200°C तक तापमान और 60 मिनट तक टाइमर सेट करने का फीचर है। इसमें नॉन-स्टिक कोटेड पैन और ट्रे है जिससे इसकी साफ़-सफाई करना आसान हो जाता है।
कीमत: ₹7,390
मॉडल: BAF0

प्रेस्टीज

Prestige Photograph: (Top 10 Air Fryers)

इस एयर फ्रायर की क्षमता 4 5 लीटर है। इसमें 8 प्रीसेट मेनू फ्राइज़, ग्रिल, समोसा, पिज्जा, चिकन, केक, सब्जियां और रीहीट/डीफ्रॉस्ट जो आपकी कुकिंग को आसान और मॉर्डन बनाते हैं। इसके 80°C से 200°C तक के तापमान को टाइमर सेट कर कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी वॉट की पावर 1200 है। इसकी नॉन-स्टिक बास्केट को साफ़ करना आसान है।
कीमत: ₹5,425
मॉडल: 41411

फिलिप्स

Philips Photograph: (Top 10 Air Fryer)

4.2 लीटर क्षमता वाला ये एयर फ्रायर कम तेल में स्वादिष्ट और हेल्दी फूड तैयार करता है। इसकी रैपिड एयर टेक्नोलॉजी खाने को बिना बार-बार पलटे समान रूप से पकाने में मदद करते हैं। यह 1500W मोटर, टेम्परेचर कंट्रोल और 12 प्रीसेट कुकिंग मोड्स के साथ यह फ्राई, बेक, ग्रिल, रोस्ट, रीहीट और डीफ्रॉस्ट जैसे कई कार्य आसानी से कर सकता है।
कीमत: ₹5,995
मॉडल: NA120/00

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi