Protein Rich Tikki Recipes: टिक्की भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। टिक्की में आलू से बनी टिक्की सभी जगह बहुत खाई जाती है। मार्केट से खाने के बजाय लोग इसे घर पर ही बना लेते है।
ज्यादातर लोग टिफिन में इन डिश को ले जाना पसंद करते है। लेकिन हर बार वहीं आलू की टिक्की खाकर अगर आप भी बोर हो गए है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। आप आलू के अलावा मटर, मूंग दाल और पनीर से भी स्वादिष्ट टिक्की तैयार कर सकते है। ये आपके स्वास्थ्य के लिहाजे से भी एक अच्छा विकल्प है। इन सभी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसी वजह से आप इसे अपने टिफिन में भी ले जा सकते है। इसलिए आज हम आपके लिए 4 प्रोटीन रिच टिक्की की रेसिपी लेकर आए है। तो चलिए जानते है, प्रोटीन रिच टिक्की की स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में।
स्प्राउट्स टिक्की रेसिपी
Sprouts Tikkiसामग्री
- 1 कप मूंग दाल
2 कप उबले हुए आलू
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 कप ब्रेडक्रंब्स
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 टम्मच चाट मसाला
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 कप मैदा
नमक स्वादानुसार
1 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया - तेल अवश्कतानुसार
विधि
- स्प्राउट्स टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को गरम पानी में अच्छे से उबाल लें।
- मूंग दाल जब अच्छे से पक जाएं, तो इसका पानी निकालर साइड में रख लें।
- अब 5- 6 आलू को कुकर में डालकर 2 सींटी आने तक उबाल लें।
- इसके बाद एक बाउल में आलू को छिलकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब आलू और उबले हुए मूंग दाल को अच्छे से मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब हाथ में हल्का तेल डालकर इस मिश्रण से गोल- गोल टिक्की तैयार कर लें और प्लेट में रख लें।
- इसके बाद एक कटोरी में मैदा का घोल तैयार करे लें। साथ ही एक प्लेट में ब्रेडक्रंब्स निकाल लें।
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर सारे टिक्की को मैदे को घोल में डिप करके ब्रेडक्रंब्स में अच्छे से लपेट लें।
- फिर एक- एक करके टिक्की को पैन में डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
- तैयार है आपकी स्प्राउट्स टिक्की। आप इसे सॉस या फिर पुदीने की चटनी के साथ टिफिन में दे सकते है।
पनीर टिक्की रेसिपी
Panner Tikkiसामग्री
- 2 कप कद्दूकस किया हुआ पीनर
- 1 कप उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटी हुआ प्याज
- 5- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1\2 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- नमक स्वादनुसार
- 1 कप ब्रेडक्रंब्स
- तलने के लिए तेल
विधि
- पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को एक बाउल में कद्दूकस कर लें
- अब इसमें उबले हुए आलू भी मैश करके मिला लें।
- फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, चाट मसाला, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, जीरा पाउडर और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब हाथ में तेल लगाकर इस मिश्रण से गोल- गोल टिक्की बनाकर साइड में रख लें।
- इसके बाद एक कटोरी में मैदे का घोल तैयार कर लें। इस घोल में तैयार की हुई टिक्की को डिप करके ब्रेडक्रंब्स में लपेट लें।
- फिर गैस पर पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक- एक करके सारी टिक्की को सेंक लें।
- तैयार है आपकी प्रोटीन रिच पनीर की टिक्की। आप इसे टिफिन के अलावा शाम को स्नैक्स में चाय के साथ भी सर्व कर सकते है।
मूंग दाल टिक्की रेसिपी
Moog Dal Tikki सामग्री
- 1 कप धुली हुई मूंग दाल
- आधा कप उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप तेल
विधि
- मूंग दाल को रातभर भोगकर छोड़ दें। फिर इसे सुबह मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में मूंग दाल का पेस्ट उबले हुए आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर अच्छे मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और चाट मसाला मिलाकर अच्छे से मिला लें।
- अब इस मिश्रण की मदद से गोल- गोल टिक्की तैयार कर लें। फिर सारी टिक्कियों को मैदे के घोल में डिप करके ब्रेडक्रंब्स में कोट कर लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं, तो सारी टिक्कियों को इसमें डालकर सुनेहरा होने तक फ्राई कर लें।
- तैयार है आपकी मूंग दाल की टिक्की। आप इसे बच्चों को टिफिन में सॉस के साथ सर्व करें।
सोया टिक्की रेसिपी
Soya Tikki सामग्री
- 1 कप सोयाबीन
- 2 उबले हुए आलू
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1\2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1\2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप ब्रेड क्रंब्स
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
विधि
- सोयाबीन को सबसे पहले 15- 20 के लिए मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसका दरदरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक बाउल में सोयाबीन का पेस्ट और उबले हुए आलू को अच्छे से मिलाकर मैश कर लें।
- फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
- अब इस मिश्रण से गोल- गोल टिक्की बना लें। फिर सारे टिक्की को मैदे के घोल में डिप करके ब्रेडक्रंब्स में लपेट लें।
- इसके बाद पैन में तेल गर्म करके सारी टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- तैयार है आपकी प्रोटीन रिच सोया टिक्की। गरमागरम टिक्की को टोमैटो केचप और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

