Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इन फूलों वाली बेलों से आपका घर लगेगा किसी लग्जरी विला जैसा

इन फूलों वाली बेलों से आपका घर लगेगा किसी लग्जरी विला जैसा

Flowering Vines for Home Walls: घर को सजाना और संवारना हर किसी को अच्छा लगता है। ग्रीनरी न केवल घर को सुंदर बनाती है, बल्कि इससे घर में ताजगी और पॉजिटिविटी भी आती है। इसके साथ ही कम बजट में घर को खूबसूरत और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है।

फूलों से भरी बेलें खूबसूरती के साथ सुकून का एहसास भी देती हैं। अगर खूबसूरती के साथ आप भी ऐसा ही सुकून भरा एहसास महसूस करना चाहते हैं, तो बोगनवेलिया, मधुमालती, क्लाइंबिंग रोज, जैस्मीन और ब्लू मॉर्निंग ग्लोरी जैसी बेलों से अपनी दीवारों को सजा सकते हैं। इनसे घर न केवल महकेगा, बल्कि उसे एक लग्जरी लुक भी मिलेगा।

दीवार पर लगाएं वायर नेट

अगर घर में आंगन है, तो उसकी किसी एक दीवार के सहारे पर बेल लगा दें। मधुमालती की बेल जल्दी दीवार पर फैल जाती है और बहुत खूबसूरत लगती है। इसके अलावा गार्डन की बाउंड्री, फ्लैट की बालकनी की दीवार और एंट्रेंस गेट पर भी इन्हें आसानी से लगाया जा सकता है। अगर चाहते हैं कि बेल दीवार पर अच्छी तरह फैले, तो ट्रेलिस या वायर नेट जरूर लगाएं। अगर ऐसा नहीं करते तो बेल सही तरह से ग्रो नहीं कर पाती। इसकी नाजुक टहनियों के टूटने का भी डर बना रहता है।

दीवारों पर जब खिलती है मॉर्निंग ग्लोरी की बेल, तो हर सुबह बन जाती है एक खूबसूरत दास्तान।

जरुरत के अनुसार दें पानी

इन बेलों को मेंटेन करना भी आसान है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जिस दीवार पर आप बेल लगा रहे हैं, वहां पर्याप्त धूप आती हो। सुबह-शाम जरूरत के अनुसार पानी दें। इसके अलावा बेलों की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर प्रूनिंग यानी कटाई-छंटाई करें। ऐसा करने से नई कोंपलें जल्दी निकलती हैं। महीने में एक बार खाद जरूर डालें। मिट्टी की गुड़ाई भी करते रहें।

बेल चुनते समय धूप और जगह पर भी दें ध्यान

यह बात सच है कि फूलों की बेलें घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। लेकिन बेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे, बेल लगाने से पहले दीवार की मजबूती की जांच कर लें। ऐसी कोई बेल न लगाएं, जिससे दीवार को किसी तरह का नुकसान हो। साथ ही बेल को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह भी मिलनी चाहिए। अगर दीवार में दरारें हैं या वहां सीलन की समस्या है तो उस दीवार पर बेल ना लगाएं। इससे प्लास्टर उखड़ने लगता है। दीवार भी कमजोर होती है।

अपने घर को इन खूबसूरत बेलों से सजाएं, बस इन्हें अच्छी धूप वाली जगह पर रखें।

150 रुपये तक में आने वाली बेलें

अपनी खुशबू से आपके आशियाने को महकाने वाली ये बेलें मेंटेन करने में आसान हैं। वहीं, इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। इन्हें ऑनलाइन या अपने आसपास की किसी स्थानीय नर्सरी से आसानी से खरीदा जा सकता है। अपराजिता, मॉर्निंग ग्लोरी, ब्लीडिंग हार्ट, कृष्ण कमल, क्लेरोडेंड्रम और सैंडपेपर वाइन जैसी बेलों से घर की दीवारों को सजाएं। इन बेलों से आने वाली भीनी-भीनी खुशबू आपके हर दिन को खूबसूरत बना देंगी।

घर की खूबसूरती में जब आप ग्रीनरी को शामिल करते हैं, तो घर सबसे अलग और खास नजर आता है। वहीं, सुकून का एहसास भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर आप भी बेलों से अपनी दीवारों को सजाने की सोच रहे हैं, तो बारिश का यह मौसम नए पौधे लगाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

//जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा 84 करोड़ का लग्जरी बंगला, जानिए क्यों है खास


FAQ
Q. घर की दीवारों के लिए कौन-सी फूलों वाली बेल सबसे अच्छी होती है? A. बोगनवेलिया, मधुमालती, क्लाइंबिंग रोज़, जैस्मीन, मॉर्निंग ग्लोरी, अपराजिता और कृष्ण कमल जैसी बेलें घर की दीवारों के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। Q. फूलों वाली बेल लगाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है? A. बारिश का मौसम फूलों वाली बेलें लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस समय पौधों की जड़ें जल्दी विकसित होती हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। Q. क्या फूलों वाली बेलों की देखभाल करना मुश्किल होता है? A. नहीं। नियमित पानी, पर्याप्त धूप, समय-समय पर प्रूनिंग और महीने में एक बार खाद देने से इनकी देखभाल आसानी से की जा सकती है। Q. . क्या फूलों वाली बेलें दीवारों को नुकसान पहुंचा सकती हैं? A. कुछ बेलें तेजी से फैलती हैं, इसलिए मजबूत दीवार पर ही लगाएं और उन्हें ट्रेलिस या वायर नेट का सहारा दें। सही प्रजाति चुनने और नियमित देखभाल से दीवार को नुकसान होने की संभावना कम रहती है। Q. क्या कम बजट में फूलों वाली बेलें खरीदी जा सकती हैं? A. हां, बोगनवेलिया, अपराजिता, मॉर्निंग ग्लोरी और मधुमालती जैसी कई बेलें लगभग 100 से 150 रुपये तक में स्थानीय नर्सरी या ऑनलाइन आसानी से मिल जाती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi