Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
करिश्मा तन्ना जैसा प्रिनेटल वर्कआउट ट्राई करे

करिश्मा तन्ना जैसा प्रिनेटल वर्कआउट ट्राई करे

रिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रिनेटल वर्कआउट को लेकर काफी चर्चा में हैं। 42 साल की उम्र में वह पहली बार गर्भवती हुई हैं और जिम में जमकर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं।

प्रिनेटल या एंटीनेटल वर्कआउट प्रेगनेंसी के दौरान की जाने वाला व्यायाम या शारीरिक गतिविधियों को कहते हैं।

4 से 6 महीने के बीच यानी दूसरी तिमाही में डॉक्टर गर्भवती महिला को यह व्यायाम करने की सलाह देते हैं, तो चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में करिश्मा जैसा वर्कआउट करने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है-

Prenatal Workout Tips in Hindi: करिश्मा तन्ना का फिटनेस मंत्र

हाल ही में करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में प्रिनेटल वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया था जो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में वह हल्की और मॉडिफाइड स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती नजर आ रही हैं और इनक्लाइन चेस्ट वर्कआउट जैसे मूव्स को सुरक्षित तरीके से कर रही हैं।

प्रेगनेंसी में सुरक्षित वर्कआउट

प्रिनेटल योगा: लचीलेपन और सांस लेने की क्षमता को बेहतर बनाता है। कार्डिओ वर्कआउट: जैसे तेज चलना, तैराकी और स्टेशनेरी साइकिल चलाना। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: हल्की वजन वाली कसरत, जो मांसपेशियों को मजबूत करती है।

पेल्विक फ्लोर व्यायाम (कीगल एक्सरसाइज): नॉर्मल डिलीवरी के लिए और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रेगनेंसी और प्रिनेटल वर्कआउट

मजबूत इरादों और नियमित वर्कआउट के साथ खुद को बनाएं और भी ज्यादा फिट।

प्रेगनेंसी सामान्य हो या आईवीएफ द्वारा संभव हुई हो, लेकिन सभी स्थितियों में गायनेकोलाजिस्ट्स गर्भवती महिला को इस दौरान पूरी तरह एक्टिव रहने की सलाह देती है। कम्प्लीकेशन आने जैसे ब्लीडिंग होना, बार-बार मिस्केरेज होना जैसी स्थिति में ही उन्हें एहतियात बरतने की सलाह देते हैं।

पहली तिमाही (0-3 महीने)

1.थकान और मतली ज्यादा होती है
2. हल्की वॉकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज बेहतर
3. ज्यादा जोरदार वर्कआउट से बचें

दूसरी तिमाही (4-6 महीने)

1. यह सबसे सुरक्षित और एक्टिव फेज माना जाता है
2. हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, स्विमिंग कर सकती हैं
3. बैलेंस और पोस्टर पर ध्यान दें

तीसरी तिमाही (7-9 महीने)

1. शरीर भारी होता है
2. वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और केगल एक्सरसाइज पर फोकस
3. ज्यादा थकाने वाली एक्सरसाइज से बचें

गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह

गर्भावस्था किसी महिला के जीवन में सबसे संवेदनशील और सतर्क रहने वाला समय है इसलिए गायनेकोलाजिस्ट्स से परामर्श करने के बाद ही आप इन सुरक्षित व्यायामों को कर सकती हैं-

1. वॉकिंग
2. प्रेगनेंसी योग और प्राणायाम
3. स्विमिंग
4. हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
5. मॉडिफाइड स्क्वाट्स
6. केगल एक्सरसाइज

मजबूत शरीर और बेहतर फिटनेस के लिए नियमित रूप से करें यह असरदार वर्कआउट।

इसके फायदे

1. गर्भावस्था के समय शारीरिक गतिविधियां करने से प्रसव बहुत आसान हो जाता है।
2. शरीर को एक्टिव और मजबूत बनाए रखती हैं
3. डिलीवरी के दौरान मददगार होती हैं
4. बैक पेन और सूजन कम करती हैं
5. मानसिक तनाव को कम करती है

क्या न करें

प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है

1. कूदना या तेज दौड़ना
2. पेट पर दबाव डालने वाले मूव्स
3. भारी वजन उठाना
4. लंबे समय तक पीठ के बल लेटना
5. गर्म वातावरण में एक्सरसाइज

क्या करें

1. डॉक्टर की सलाह जरूर लें
2. धीरे-धीरे शुरुआत करें
3. शरीर के संकेतों को समझें
4. पानी भरपूर पिएं
5. एक्सरसाइज को हल्का और नियंत्रित रखें


FAQ
Q. प्रिनेटल वर्कआउट (Prenatal Workout) शुरू करने का सही समय कौन सा है? A. सामान्य प्रेगनेंसी में डॉक्टर दूसरी तिमाही (Second Trimester - ४ से ६ महीने) से प्रिनेटल वर्कआउट शुरू करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इस समय मिचली और थकान कम हो जाती है। Q. क्या प्रेगनेंसी में करिश्मा तन्ना की तरह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training) करना सुरक्षित है? A. हाँ, अगर प्रेगनेंसी में कोई मेडिकल कॉम्प्लिकेशन नहीं है, तो डॉक्टर की देखरेख में हल्की और 'मॉडिफाइड स्ट्रेंथ ट्रेनिंग' करना पूरी तरह सुरक्षित है। Q. नॉर्मल डिलीवरी के लिए कौन सी एक्सरसाइज सबसे बेस्ट मानी जाती है? A. पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज यानी कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises), प्रिनेटल योगा और नियमित वॉक (Walking) नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाओं को बढ़ाती हैं। Q. प्रेगनेंसी के दौरान वर्कआउट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? A. वर्कआउट के दौरान पेट पर दबाव न डालें, भारी वजन न उठाएं, खुद को हाइड्रेटेड रखें और बहुत ज्यादा थकने या सांस फूलने से पहले एक्सरसाइज रोक दें। Q. क्या आईवीएफ (IVF) प्रेगनेंसी में भी एक्सरसाइज की जा सकती है? A. आईवीएफ प्रेगनेंसी में यदि कोई कॉम्प्लिकेशन (जैसे ब्लीडिंग या स्पॉटिंग) नहीं है, तो गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेकर हल्की वॉकिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज की जा सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi