Dailyhunt
कौन हैं प्रगति शेट्टी और कैसे उन्होंने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' को बनाया हिट

कौन हैं प्रगति शेट्टी और कैसे उन्होंने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' को बनाया हिट

Who is Pragathi Shetty: साउथ सिनेमा की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' के बाद 'कांतारा: चैप्टर 1' फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन क्या आपको पता है इस बड़ी सफलता के पीछे सिर्फ ऋषभ शेट्टी ही नहीं, उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी का भी बड़ा योगदान है।

कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ की पत्नी प्रगति शेट्टी ने भी काम किया है। इसके अलावा प्रगति शेट्टी ने फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में निभाईं कई भूमिकाएं

एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' 2022 को रिलीज़ हुई थी। 'कांतारा' के बाद 'कांतारा चैप्टर 1' भी बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है। इसके लिए ऋषभ के कंधे पर एक नहीं बल्कि तीन-तीन जिम्मेदारी थी। उन्होंने इसका डायरेक्शन भी किया, फिल्म में काम भी किया और इसकी कहानी भी लिखी। यह फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी थी, लेकिन इसके जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी भाषाओं में भी डब किया गया, लेकिन इस फिल्म में उनके साथ हर कदम पर खड़ी उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने पत्नी को बिग सपोर्ट कहा। उन्होंने बताया, "जब भी मैं शूटिंग के लिए निकलता, उनकी दुआएं शुरू हो जातीं। अगर मेरी पत्नी प्रगति न होतीं, तो मैं ये फिल्म पूरी नहीं कर पाता."

कौन है प्रगति शेट्टी?

दरअसल, प्रगति शेट्टी कर्नाटक के उडुपी जिले की रहने वाली हैं। पहले प्रगति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर बेंगलुरु में काम किया, लेकिन उनका झुकाव हमेशा कला और डिजाइन की ओर रहा। उन्होंने अपना करियर बदला और फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में कदम रखा। एक्टर ऋषभ शेट्टी ने साल 2017 में प्रगति शेट्टी से शादी की थी। इसके बाद दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल की एक बेटी राध्या और एक बेटा रणवित है।

ऋषभ शेट्टी के हर कदम पर साथ रहीं प्रगति

प्रगति शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 के लिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम किया है। इस सफर में उनका बड़ा योगदान रहा है। इतना ही नहीं प्रगति ने कांतारा चैप्टर 1 में कैमियो भी किया है। प्रगति शेट्टी फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। प्रगति ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की कुछ झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, 'कांतारा चैप्टर 1 का हिस्सा बनना वाकई एक कभी व भूलने वाला सफर रहा है। इतनी गहरी, रॉ और दिव्य कहानी के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करना सिर्फ काम से कहीं बढ़कर था, ये एक इमोशन था।'

'कांतारा चैप्टर 1' को मिली दर्शकों की ज़बरदस्त प्यार

बता दें, 'कांतारा चैप्टर 1' को दर्शकों से जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है। यह फिल्म अपनी रिलीज़ के साथ ही न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बना रही है। विजयदशमी के मौके पर रिलीज हुई ये पिक्चर टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। करीब 61 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने मात्र सात दिन में सिर्फ भारत में 316 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है। अब वीकेंड पर कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi