Kitchen cleaning tips : हर किसी का सपना होता है कि उसका किचन साफ-सुथरा, सुंदर और खुशबूदार दिखे। आजकल लोग अपने किचन को मॉडर्न लुक देने के लिए महंगे फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम्स और स्टाइलिश किचन एक्सेसरीज का यूज करते हैं।
लेकिन अगर किचन से बदबू आने लगे, तो सारी सजावट फीकी पड़ जाती है।
किचन में रोजाना खाना बनता है, मसालों का यूज होता है तो इस कारण किचन में स्मेल आ ही जाती है। ऐसे में लोग बाजार से एयर फ्रेशनर खरीदते हैं, लेकिन आपको बता दें कि हर छोटी जरूरत के लिए पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप कुछ घरेलू टिप्स अपना कर घर पर ही नेचुरल एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-
सबसे पहले स्मेल का कारण जानें
किचन में किसी भी तरह का एयर फ्रेशनर यूज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि स्मेल आ कहां से रही है। कई बार गैस स्टोव के नीचे खाना गिरा रह जाता है, सिंक में जमे बर्तन भी स्मेल का कारण बनते हैं या फिर डस्टबिन की वजह से स्मेल आने लगती है। इसलिए पूरे किचन को अच्छी तरह चेक करें और पहले सफाई करें। जब किचन साफ रहेगा, तभी एयर फ्रेशनर का असर लंबे समय तक बना रहेगा।
रसोई की बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू तरीके।एसेंशियल ऑयल यूज करें
अगर आप चाहते हैं कि आपका किचन हमेशा फ्रेश रहे, तो एसेंशियल ऑयल से बना एयर फ्रेशनर एक अच्छा आप्शन है। इसे आप आराम से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच एसेंशियल ऑयल लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। इसके बाद दोनों को मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब आप किचन के कोनों, सिंक, काउंटर और पर्दों पर हल्का-हल्का स्प्रे करें। आप चाहें तो लैवेंडर, लेमन, रोज या पेपरमिंट जैसी खुशबू वाले ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हर्बल पाउच एक अच्छा ऑप्शन
किचन को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार बनाये रखने के लिए हर्बल पाउच भी काफी यूजफुल साबित होते हैं। यह सिर्फ स्मेल दूर नहीं करते, बल्कि यह किचन के एटमॉस्फेयर को फ्रेश और हाइजीनिक बनाए रखते हैं। हर्बल पाउच का यूज दो तरीकों से किया जा सकता है।
हर्बल स्प्रे और कॉफी पाउडर का यह मिश्रण आपकी रसोई को रखेगा एकदम साफ और चमकदार।पहला, इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और पूरे किचन में स्प्रे करें। या फिर एक कॉटन बॉल को हर्बल पाउच के मिश्रण में डुबोकर उस जगह रख दें जहां से ज्यादा स्मेल आती हो। यह तरीका खासतौर पर सिंक, डस्टबिन और स्टोरेज कैबिनेट के आसपास के लिए काफी असरदार होता है।
कॉफी ग्राउंड से दूर होगी स्मेल
कॉफी ग्राउंड भी एक नेचुरल एयर फ्रेशनर की तरह काम करता है। इसकी खुशबू तेज स्मेल को आसानी से सोख लेती है। अगर किचन की अलमारी, मसालों के डिब्बे या स्टोरेज एरिया से अजीब स्मेल आ रही है, तो वहां कॉफी ग्राउंड रख सकते हैं। इसके लिए एक छोटे डिब्बे में कॉफी ग्राउंड भरें और ढक्कन में छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि खुशबू आसानी से फैल सके। इसे किचन काउंटर, अलमारी या सिंक के पास रख दें। इससे स्मेल काफी हद तक कम हो जाएगी।
: किचन में अगर ये चीजें गिर जाएं तो बढ़ सकती हैं घर की मुसीबतें
नींबू और लौंग भी असरदार
अगर आप चाहते हैं कि आपका किचन हमेशा साफ, फ्रेश और खुशबूदार बना रहे तो इसके लिए नींबू और लौंग भी काफी असरदार माना जाता है। आप नींबू को काटकर इसमें 4 से 5 लौंग नींबू में चुभा दें। इसको आप किचन के कोने में या सिंक के पास रखें। यह एक नेचुरल एयर फ्रेशनर की तरह काम करेगा और आपके किचन में स्मेल की समस्या दूर हो जाएगी।
रसोई में मौजूद साधारण चीजों का सही इस्तेमाल करके घर को बनाएं अधिक स्वच्छ और सुगंधित।तो नियमित सफाई के साथ इन नेचुरल एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका किचन साफ़ और फ्रेश रहेगा।
FAQ
Q. किचन की सिंक से आने वाली बदबू कैसे दूर करें? A. नींबू के छिलके या बेकिंग सोडा और विनेगर के मिश्रण को सिंक में डालें। Q. सबसे अच्छा नेचुरल एयर फ्रेशनर कौन सा है? A. नींबू, लौंग और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल सबसे प्रभावी होते हैं। Q. क्या कॉफी की स्मेल किचन के लिए सुरक्षित है? A. जी हाँ, यह पूरी तरह से सुरक्षित और नेचुरल है। Q. हर्बल पाउच घर पर कैसे बनाएं? A. सूखी तुलसी, पुदीना और दालचीनी को एक पोटली में बांधकर बनाएं। Q. किचन को हाइजीनिक कैसे रखें? A. रोजाना डस्टबिन साफ करें और काउंटर को सिरके के पानी से पोंछें।

