Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या आपका रिश्ता सच में स्ट्रॉन्ग है? ये 7 टेस्ट खोल देंगे सारी सच्चाई!

क्या आपका रिश्ता सच में स्ट्रॉन्ग है? ये 7 टेस्ट खोल देंगे सारी सच्चाई!

Couple Compatibility Test: हर रिश्ते की शुरुआत खूबसूरत होती है। इसलिए कहा जाता है कपल के बीच लम्बे समय तक कम्पेटिबिलिटी बनाए रखने के लिए कुछ चीजों का ख़ास ख्याल रखना जरुरी है। लम्बे समय तक रिश्ते की चमक बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं है।

दिल खोल कर की गयी बातचीत आपसी समझ और भरोसा हर रिश्ते को मजबूती देता है। आपका रिश्ता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है या नहीं यह जानने के लिए अलग-अलग तरह के कपल कम्पेटिबिलिटी टेस्ट्स का सहारा जरूर लें। ये टेस्ट आपके रिश्ते का सच खुल कर सामने ले आएंगे। रिश्तों को अच्छे से समझने में ये टेस्ट आपके लिए आइना साबित हो सकते हैं।

Couple Compatibility Test: चुप्पी या कनेक्शन वाला कम्युनिकेशन टेस्ट

बातचीत हर रिश्ते की जान होती है। किसी भी रिश्ते की नींव मजबूत संवाद पर टिकी होती है। अगर आप दोनों बिना हिचकिचाहट अपनी भावनाएं साझा करते हैं तो बेशक ये आपकी अच्छी कम्पैटिबिलिटी की तरफ इशारा करता है। अपने विचार और परेशानियां एक-दूसरे से खुल कर शेयर करना सकारात्मक रिश्ते की नींव है।

झगड़ों की परीक्षा है कॉन्फ्लिक्ट हैंडलिंग टेस्ट

रिश्तों में कड़वाहट और आपसी विवाद को दर्शाती एक गंभीर बातचीत की परछाई।

मनमुटाव होने पर आप अपनेरिश्ते को किस तरह संभालते हैं यह आपके रिश्ते की मजबूती को दिखाता है। झगडे केदौरान भी एक दूसरे का सम्मान बनाए रखना सकारात्मक रिश्ते की तरफ इशारा करता है। अगर आप आवेश में आ कर अपने पार्टनर का दिल दुखाते हैं तो यह स्वस्थ रिश्ते की निशानी नहीं है।

फ्यूचर गोल्स टेस्ट

अगर दोनों पार्टनर्स भविष्य को लेकर अलग-अलग सोच और सपने रखते हैं तो साथ चलना थोड़ा कठिन हो जाता है। हालांकि हर व्यक्ति की सोच और सपने अलग होते हैं। करियर को लेकर सोच , पार्टनर से उम्मीदें और बच्चों के भविष्य को लेकर बनायीं गयी योजना दोनों का साझा फैसला होना चाहिए।

दिल से दिल तक वाला इमोशनल टेस्ट

सुख के साथ अगर आप दुःख में भी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ रहे हैं तब समझिये आपका उनके दिल से पक्का कनेक्शन है। जरुरी नहीं हर बात कह कर जताई जाए, जब आप सच में किसी से प्यार करते हैं तो आप उन्हें आसानी से महसूस कर पाते हैं।

कितना पक्का है आपका साथ, तय करेगा ट्रस्ट वाला टेस्ट

भरोसा रिश्ते की सबसे मजबूत नीव भरोसे और विशवास पर टिकी होती है। बिना वजह अपने पार्टनर की हर बात पर शक करना रिश्ते को खोखला कर देता है। अपने रिश्ते में भरोसा लाएं और मन की बात खुल कर पार्टनर से साझा करें।

रिश्ते की असली हकीकत बताएगा क्वालिटी टाइम टेस्ट

सगाई की खूबसूरत अंगूठी के साथ एक नए और सुनहरे सफर की प्यार भरी शुरुआत।

सिर्फ घडी पर समय देखकर साथ बैठने से रिश्ता गहरा नहीं होगा। ध्यान दें , क्या आपकी बातचीत में गर्माहट है या सिर्फ कुछ साधारण बातों से ही आप काम चला रहे हैं। अगर साथी के पास होते हुए भी आपको खालीपन महसूस हो रहा है तो यह इशारा है कि आपके रिश्ते में ठहराव आ गया है।

वैल्यू सिस्टम टेस्ट से जानें रिश्ता टिकेगा या डगमगाएगा

प्यार के साथ कुछ मूल्य भी होते हैं जो रिश्तों को दिशा देने का काम करते हैं। इस टेस्ट के सहारे आप जान पाएंगे कि आप और आपका पार्टनर जीवन को एक ही नजरिए से देखते हैं या आपकी सोच बिलकुल अलग-अलग है। अगर आपके मूल्य मेल खाते हैं, तो रिश्ता अपने-आप संतुलन बना लेता है। इसके उलट अगर आपकी सोच में काफी फर्क होता है तो छोटी-बातें भी बड़े झगडे का कारण बन जाती हैं।


FAQ
Q. 1. कपल कम्पैटिबिलिटी टेस्ट क्या है? A. यह पार्टनर के बीच आपसी समझ, विश्वास और भविष्य के लक्ष्यों को मापने का एक तरीका है। Q. 2. क्या झगड़ा होना खराब कम्पैटिबिलिटी की निशानी है? A. नहीं, लेकिन झगड़े को सुलझाने का गलत तरीका (अपमान करना) खराब कम्पैटिबिलिटी दर्शाता है। Q. 3. क्वालिटी टाइम का असली मतलब क्या है? A. बिना डिजिटल डिस्ट्रैक्शन (Mobile/TV) के एक-दूसरे के साथ गहरी और अर्थपूर्ण बातचीत करना। Q. 4. क्या अलग स्वभाव वाले पार्टनर साथ रह सकते हैं? A. हाँ, अगर उनके बुनियादी 'वैल्यू सिस्टम' (संस्कार और सोच) एक जैसे हैं, तो स्वभाव अलग होने पर भी रिश्ता टिक सकता है। Q. 5. इमोशनल कनेक्शन कैसे बढ़ाएं? A. एक-दूसरे की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखकर और बिना जज किए उनकी बात सुनकर।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi