Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रामायणम् का ट्रेलर क्यों हुआ पोस्टपोन? मेकर्स ने बताई देरी की असली वजह

रामायणम् का ट्रेलर क्यों हुआ पोस्टपोन? मेकर्स ने बताई देरी की असली वजह

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। कॉमिक-कॉन में आयोजित खास पैनल से ठीक कुछ मिनट पहले, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर निर्धारित तारीख यानी 24 जुलाई को रिलीज नहीं किया जाएगा।

इस अचानक हुए ऐलान से दुनियाभर के वे फैंस काफी हैरान हैं, जो कॉमिक-कॉन में पहली झलक के बाद ट्रेलर के ऑनलाइन लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानें, आखिर क्या है रामायणम् के ट्रेलर को पोस्टपोन करने की वजह क्या है?

ग्लोबल लॉन्च की है प्लानिंग

ट्रेलर टालने की घोषणा के साथ ही नमित मल्होत्रा ने फिल्म से जुड़ी एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी साझा की। उन्होंने बताया कि प्राइम फोकस स्टूडियोज ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। अब सोनी पिक्चर्स भारत के बाहर दुनियाभर में इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन संभालेगी। निर्माता ने लिखा कि भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि पहली बार भारत के किसी महाकाव्य को किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की तरह ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जा रहा है। अब इस फिल्म का ट्रेलर किसी नई तारीख पर बड़े पैमाने पर ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

कॉमिक-कॉन में 'इंडियन स्पॉटलाइट'

'रामायणम्' इस साल सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में से एक रही है, जिसे 'इंडियन स्पॉटलाइट' के तहत विशेष स्थान दिया गया। कॉमिक-कॉन के प्रतिष्ठित बॉलरूम 20 में आयोजित एक घंटे के खास पैनल में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और यश भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों को फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव झलकियां और फुटेज दिखाए गए।


क्यों टली रामायणम् के ट्रेलर की रिलीज

हालांकि नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर टालने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भारत में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया हो सकता है।

दूसरी ओर, फिल्म जगत में यह चर्चा तेजी से गर्म है कि सोनी पिक्चर्स के जुड़ने के बाद अब 'रामायणम्' का ट्रेलर टॉम हॉलैंड की अपकमिंग फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है, जो 30 जुलाई को रिलीज हो रही है। यदि ऐसा होता है, तो दर्शकों को बड़े पर्दे पर 'रामायणम्' का भव्य ट्रेलर देखने का अनूठा अनुभव मिलेगा।

भारतीय विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' को शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें एक खास अंग्रेजी संस्करण भी शामिल है। विजुअल इफेक्ट्स के मामले में ग्लोबल लेवल पर पहचान बना चुकी DNEG इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। निर्माताओं का मानना है कि रामायणम् केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक जीवंत विरासत है और इस सिनेमाई प्रस्तुति के जरिए दुनिया भारत के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों को एक नए दृष्टिकोण से देख सकेगी।


FAQ
Q. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में 'रामायणम्' से जुड़ा क्या बड़ा अपडेट आया है? A. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने घोषणा की है कि 24 जुलाई को रिलीज होने वाला 'रामायणम्' का ऑफिशियल ट्रेलर फिलहाल टाल दिया गया है। अब इसे एक नई तारीख पर दुनियाभर में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। Q. फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन भारत के बाहर कौन संभालेगा? A. प्राइम फोकस स्टूडियोज ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है। अब सोनी पिक्चर्स भारत से बाहर दुनियाभर के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'रामायणम्' का डिस्ट्रीब्यूशन और प्रमोशन संभालेगी। Q. 'रामायणम्' के ट्रेलर की रिलीज डेट क्यों टाली गई? A. निर्माताओं ने ट्रेलर टालने की कोई आधिकारिक वजह साझा नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया और फिल्म जगत में कयास लगाए जा रहे हैं कि देश में जारी छात्र प्रदर्शनों या सोनी पिक्चर्स के साथ हुई नई ग्लोबल डील की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया हो सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi