सामान्य इस्त्री से जब कपड़ों की सिलवटें न ठीक हों तो उसके लिए घर पर ले आएं गारमेंट स्टीमर। तेजी से गर्म होने वाले हल्के और सुरक्षित स्टीमर आज हर घर की जरूरत बन रहे हैं। हम आपके लिए चुनकर लाए हैं बेहतरीन और किफायती स्टीमर्स के विकल्प।
इनाल्सा क्रीम प्लास्टिक स्प्रे और स्टीम बर्स्ट गारमेंट स्टीमर 1200 वॉट
यह आपके बजट में वाला स्टीमर के बेहतरीन विकल्प है! इसमें स्प्रे और स्टीम बर्स्ट फीचर है, जो जिद्दी क्रीज पर सीधा वार करता है। 1200 वॉट की पावर स्कूल यूनिफॉर्म और डेली वियर की सिलवटों को आसानी से खत्म कर देता है। डिजाइन सिंपल है, लेकिन काम पक्का करता है। घर के कपड़ों के लिए एक भरोसेमंद साथी साबित होता है। इसकी कीमत लगभग 1,999 रुपये है।
शेफील्ड क्लासिक 2-इन-1 स्टीम आयरन 1000 वॉट रोटेटिंग हैंडल के साथ
यह सिर्फ स्टीमर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट 2-इन-1 डिवाइस है। आप चाहें तो स्टीम करें या आयरन, दोनों काम आसानी से हो जाते हैं। रोटेटिंग हैंडल इसे और सुविधाजनक बनाता है। छोटे घरों या कम स्पेस वालों के लिए यह एक परफेक्ट मल्टीटास्किंग मशीन है। इसकी कीमत लगभग 1,899 रुपये है।
होमबेसिक्स ग्रीन प्लास्टिक ओवरहीट प्रोटेक्शन गारमेंट स्टीमर 900 वॉट
कम बजट में काम चलाने वाला स्टीमर। 900 वॉट पावर हल्के कपड़ों के लिए ठीक है। ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर इसे सुरक्षित बनाता है। डिजाइन बेसिक है और स्टीम थोड़ी हल्की है, लेकिन कभी-कभार इस्तेमाल के लिए यह सही विकल्प है। छोटे परिवार के लिए बजट में आने वाला यह एक बेहतरीन स्टीमर है। आप इसे अपनी सहेली को उसके जन्मदिन या एनीवर्सरी पर इसे गिफ्ट भी कर सकती हैं। इसकी कीमत लगभग 1,299 रुपये है।
डोमेस्टिका कंटीन्यूअस स्टीम टेक्नोलॉजी गारमेंट स्टीमर
अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक साथ कई कपड़ों को स्टीम करना चाहती हैं तो यह एक ठीकठाक विकल्प हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह लगातार स्टीम देता रहता है और बीच में कहीं स्टॉप नहीं होता है। इसका डिजाइन साधारण है, लेकिन परफॉरमेंस अच्छा देता है। डेली वियर पर यह बढ़िया काम करता है। कीमत के हिसाब से यह एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। इसकी कीमत लगभग 1,699 रुपये है।
पोर्टेबल गारमेंट स्टीमर से सफर और घर पर कपड़ों को मिनटों में करें रिंकल फ्री।बोरोसिल ब्लैक प्लास्टिक टेम्परेचर कंट्रोल गारमेंट स्टीमर 1600 वॉट
यह स्टीमर पावर के मामले में काफी भरोसेमंद है। 1600 वॉट के साथ यह मोटे से मोटे कपड़े की सिलवटों को मिनटों में गायब कर देता है। टेम्परेचर कंट्रोल फीचर इसे सिल्क, जॉर्जेट और कॉटन जैसे अलग-अलग फैब्रिक के लिए सुरक्षित बनाता है। बड़ा पानी टैंक लंबे समय तक बिना रिफिल के काम करता है। थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन इसका दमदार परफॉरमेंस आपको निराश नहीं करेगा। इसकी कीमत लगभग 2,999 रुपये है।
वार्मेक्स होम अपलायंसेस ब्लू प्लास्टिक पावर इंडिकेटर लाइट गारमेंट स्टीमर 1300 वॉट
1300 वॉट की ताकत के साथ यह स्टीमर मीडियम से हेवी कपड़ों पर भी आसानी से काम करता है। पावर इंडिकेटर लाइट से आपको उपयोग में आसानी होती है। जल्दी गर्म होता है और मजबूत डिजाइन लंबे समय तक साथ निभाता है। यह पावर और कीमत का बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत लगभग 1,799 रुपये है।
शेफील्ड क्लासिक पर्पल स्प्रे और स्टीम बर्स्ट गारमेंट स्टीमर 1000 वॉट
यह स्टीमर दिखने में जितना स्टाइलिश है, काम में उतना ही उपयोगी। 1000 वॉट पावर के साथ स्प्रे और स्टीम बर्स्ट फीचर इसे मल्टी-यूज बनाते हैं। हल्का, आसान और यूजरफ्रेंडली डिजाइन इसे हर किसी के लिए सुविधाजनक बनाता है। अगर आपका 4 लोगों का परिवार है या आपका बेटा या बेटी हॉस्टल में रहते हैं तो आप उसे यह खरीदकर दे सकती हैं। इसकी कीमत लगभग 1,499 रुपये है।
आधुनिक पोर्टेबल स्टीमर और कॉम्पैक्ट आयरन से कपड़ों को बनाएं हरदम चमकदार और सिलवट मुक्त।फिलिप्स STH3000/20 ब्लू फोल्डिंग गारमेंट स्टीमर 1000 वॉट
यह स्टीमर खास उन लोगों के लिए है जो ट्रैवल ज्यादा करते हैं। इसका फोल्डिंग डिजाइन बैग में आसानी से फिट हो जाता है। 1000 वॉट की पावर से यह जल्दी गर्म हो जाता है और हल्के-फुल्के कपड़ों को तुरंत स्मूद कर देता है। सेफ्टी फीचर्स और चर्चित ब्रांड होने के कारण आप इस पर भरोसा कर सकते हैं। मोटे कपड़ों पर यह थोड़ा समय लेता है, लेकिन पतले फैब्रिक जैसे कॉटन और सिल्क के लिए यह बढ़िया है। इसकी कीमत लगभग 2,599 रुपये है।
पोर्टेबल गारमेंट स्टीमर की मदद से कपड़ों की सिलवटें आसानी से मिनटों में हटाएं।
FAQ
Q. गारमेंट स्टीमर (Garment Steamer) और ड्राई आयरन में क्या अंतर है? A. ड्राई आयरन कपड़े पर गर्म मेटल प्लेट दबाकर सिलवटें हटाती है जिससे नाजुक कपड़े जलने का डर रहता है, जबकि गारमेंट स्टीमर गर्म भाप के जरिए कपड़े को बिना छुए या हल्का छूकर सुरक्षित रूप से रिंकल-फ्री करता है। Q. . क्या सिल्क और बनारसी साड़ियों पर गारमेंट स्टीमर इस्तेमाल करना सुरक्षित है? A. हाँ, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और कढ़ाई वाले कपड़ों के लिए गारमेंट स्टीमर सबसे सुरक्षित विकल्प है क्योंकि यह फैब्रिक के रेशों को नुकसान नहीं पहुँचाता। Q. ट्रैवलिंग के लिए सबसे बेस्ट पोर्टेबल गारमेंट स्टीमर कौन सा है? A. फिलिप्स (Philips STH3000/20) फोल्डेबल गारमेंट स्टीमर अपने कॉम्पैक्ट और मुड़ने वाले डिजाइन के कारण सूटकेस या ट्रैवल बैग के लिए सबसे बेस्ट है। Q. गारमेंट स्टीमर के पानी के टैंक में कैसा पानी डालना चाहिए? A. स्टीमर की लाइफ बढ़ाने और कैल्शियम जमने से रोकने के लिए हमेशा आरओ (RO) या डिस्टिल्ड पानी का उपयोग करना चाहिए। Q. क्या गारमेंट स्टीमर कपड़ों से बैक्टीरिया और बदबू भी दूर करता है? A. हाँ, स्टीमर से निकलने वाली तेज गर्म भाप कपड़ों की सिलवटें हटाने के साथ-साथ कीटाणुओं को नष्ट करती है और सीलन की बदबू दूर कर उन्हें फ्रेश बनाती है।

