Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिर्फ पीने के लिए नहीं, बालों के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

सिर्फ पीने के लिए नहीं, बालों के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Green tea for hair: ग्रीन टी को आमतौर पर वजन कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि ग्रीन टी सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। यह बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉइड्स, कैटेचिन भी मौजूद होता है। यह बालों और स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद है। आपको बता दें कि ग्रीन टी में पाया जाने वाला एपिगैलोकैटेचिन गैलेट कंपाउंड बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप इसे किस तरह अपने हेयर केयर रुटीन का हिस्सा बना सकती हैं।

ग्रीन टी से बाल होंगे मजबूत

अगर धूल, प्रदूषण और स्टाइलिंग की वजह से से बाल रुखे सूखे और बेजान हो चुके हैं तो शैंपू के बाद ग्रीन टी रिंस बालों को फायदा करेगा। जिस तरह चाय पत्ती का पानी शैंपू से धोने के बाद बहुत सी महिलाएं बालों में लगाती हैं। बस वैसे ही ग्रीन टी से बालों को रिंस करना है। नहाने से पहले ग्रीन टी को पानी में उबाल का ठंडा कर लें। इसके बाद जब शैंपू कर चुकें तो आखिरी रिंस ग्रीन टी की दें। इसे थोड़ा मसाज करते हुए बालों में लगाएं।

मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बालों के लिए अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें ग्रीन टी का रिंस।

ग्रीन टी हेयर पैक डैंड्रफ को करेगा कम

ग्रीन टी सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त तेल, गंदगी और डैंड्रफ को कम करने में मदद करती है। हफ्ते में एक बार ग्रीन टी, शहद और दही का हेयर पैक लगाएं। इसके लिए दो बड़े चम्मच ग्रीन टी में दो बड़े चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिला कर उसे बालों में लगा लें। इसे आधा घंटा लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार पैक लगाएं। ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोैबियल गुण पाए जाते हैं। यही कारण है कि इस पैक को लगाने से स्कैल्प और बाल दोनों मजबूत बनेंगे।

ग्रीन टी हेयर टॉनिक से बाल झड़ना होंगे बंद

अगर बाल टूटने की समस्या की समस्या से परेशान हैं तो ग्रीन टी हेयर टॉनिक आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।दो बड़े चम्मच ग्रीन टी को दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक कप पानी के साथ मिलाएं। बाल धोने के बाद इस मिक्स को स्कैल्प पर स्प्रे करें। हल्के हाथों से मसाज करें। इससे बाल टूटने की समस्या हल होगी।

बालों की ग्रोथ के लिए संतुलित आहार भी है जरुरी

ग्रीन टी बालों के लिए अच्छी है। लेकिन बालों की ग्रोथ हार्मोन, तनाव, नींद और आनुवंशिक कारण पर भी निर्भर करती है। इसलिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार के साथ सही हेयर केयर रूटीन अपनाएं। तनाव को मैनेज करें। बहुत ज्यादा तनाव की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं।

अगर आपकी स्कैल्प बहुत संवेदनशील है या आपको किसी तरह की एलर्जी है, तो ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं, यदि लंबे समय से बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, स्कैल्प में खुजली, संक्रमण या अन्य समस्या है, तो घरेलू उपायों के बजाय एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

बालों को अंदर से मजबूत और चमकदार बनाने के लिए सही और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।

//आरव और जादू की झप्पी


FAQ
Q. क्या ग्रीन टी बालों के लिए फायदेमंद होती है? A. हाँ, ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैटेचिन और पॉलीफेनॉल्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों की चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। Q. ग्रीन टी से हेयर रिंस कैसे करें? A. एक से दो कप पानी में ग्रीन टी उबालकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इसे आखिरी रिंस के रूप में बालों और स्कैल्प पर डालें। कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सामान्य रूप से सूखने दें। Q. क्या ग्रीन टी डैंड्रफ कम करने में मदद करती है? A. ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने और डैंड्रफ की समस्या कम करने में सहायक हो सकते हैं। Q. ग्रीन टी का हेयर पैक कितनी बार लगाना चाहिए? A. ग्रीन टी, दही और शहद से बना हेयर पैक सप्ताह में एक बार लगाना पर्याप्त माना जाता है। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बाल मुलायम व स्वस्थ बने रहते हैं। Q. क्या ग्रीन टी बालों का झड़ना रोक सकती है? A. ग्रीन टी बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव या अन्य चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं। लगातार हेयर फॉल होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi