Ayesha Khan NEET Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के गाने शरारत से हर जगह छाई एक्ट्रेस आयशा खान अचानक से चर्चा में आ गईं हैं। दरअसल, वो नीट पेपर लीक मामले में मुंबई में सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन कर रही थी।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
जब पुलिस एक्ट्रेस को गाड़ी में बैठकर जबरदस्ती ले जा रही थी तब भी उनका वीडियो सामने आया था। जिसमें वो पुलिस के रवैये का विरोध कर रहीं थी। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बोल रही है जी वह ना तो प्रदर्शन कर रही थी और ना ही उन्होंने यह सब शुरू किया था इसके बावजूद भी उनके साथ जबरदस्ती की गई।
पुलिस ने आयशा को किया डिटेन
सबसे पहले आयशा खान के वह वीडियो सामने आए थे जिसमें पुलिस उन्हें वैन में बैठकर ले जाती हुई नजर आ रही थी। पुलिस वैन से आयशा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह यह कह रही थी कि मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी हुई थी, मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मुझे और मेरी दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीडियो में आयशा का एक दोस्त ही बताता हुआ नजर आ रहा है कि मेरा आज मैथ्स का प्रैक्टिकल है लेकिन मुझे जबरदस्ती उठा लिया गया है। आयशा कहती हैं कि मैसेज सिर्फ सड़क पर खड़ी हुई थी और तीन-चार महिला पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर मुझे वैन में बैठा लिया इनके पास कोई जवाब नहीं है।
एक्ट्रेस ने वीडियो में क्या कहा?
इंस्टाग्राम पर आयशा खान ने एक ओर वीडियो शेयर किया था। इसमें वो पुलिस स्टेशन में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम नीट छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे। हमने कोई नारा नहीं लगाया ना ही प्रदर्शन किया। तभी पुलिस आई और कहने लगी कि आप यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते। हमने उन्हें दूसरा रास्ता बताने को कहा लेकिन बात करने से पहले ही उन्होंने मेरे भाई और दोस्त को वैन में बैठा लिया।
एक्ट्रेस ने कहा हम वहीं पर खड़े हुए थे। तभी 4 5 पुलिसकर्मी वहां पर आए और कहने लगे कि तुम्हें वैन में बैठना होगा। मैंने पूछा क्यों हमने तो कुछ भी नहीं किया तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती खींचकर वैन में बैठा दिया।
आयशा ने पूछे सवाल
आयशा को अपनी वीडियो में सवाल करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वैन के अंदर हम लगातार पूछते रहे कि हमारी क्या गलती है, हमें कहां ले जाया जा रहा है लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। हमें दादर से वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। मेरा सवाल अब भी वही है कि जब हमने प्रदर्शन शुरू ही नहीं किया था तो हमें हिरासत में क्यों लिया गया। हम तो सिर्फ सड़क पर खड़े हुए थे।
क्या है मामला?
बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और सेलेब्स शामिल हो रहे हैं। 20 जुलाई के बाद ये आंदोलन अलग रूप ले चुका है।
शिल्पा शेट्टी की करोड़ों की कमाई का सीक्रेट आया सामने, पति ने किया खुलासा
FAQ
Q. आयशा खान कौन हैं और वे चर्चा में क्यों हैं? A. आयशा खान एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और बिग बॉस से प्रसिद्ध हुईं। वह नीट (NEET) पेपर लीक मामले में मुंबई पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के कारण चर्चा में हैं। Q. पुलिस ने आयशा खान को क्यों पकड़ा था? A. आयशा खान मुंबई में नीट छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्वक खड़ी थीं। पुलिस ने धारा 144 या बिना अनुमति प्रदर्शन के अंदेशे में उन्हें अन्य छात्रों के साथ दादर से हिरासत में लिया था। Q. क्या आयशा खान को जेल हुई है? A. नहीं, आयशा खान को केवल कुछ समय के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत (detain) में रखा गया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। Q. NEET Paper Leak प्रदर्शन में CJP का क्या रोल है? A. CJP (Citizens for Justice and Peace) नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ छात्रों के अधिकारों की मांग और पारदर्शिता के लिए देशव्यापी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही है। Q. आयशा खान ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं? A. आयशा का आरोप है कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा था और न ही कोई नारेबाजी की थी, फिर भी महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और जबरन वैन में बिठाया।

