Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुबह की भागदौड़ में 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी नाश्ते

सुबह की भागदौड़ में 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी नाश्ते

गर आप भी रोज सोचते हैं कि 'आज ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं' तो होमशेफ दीप्ती शर्मा की ये 5 मिनट में बनने वाली आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज आपके बहुत काम आएंगी।

5 Minute Breakfast Recipes in Hindi: सूजी वेज चीला

सामग्री: 1 कप सूजी, आधा कप दही, 1 छोटा प्याज बारीक कटा, 1 छोटी गाजर कद्दूकस, 1 हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत अनुसार, तेल।

विधि: एक बड़े बाउल में सूजी और दही मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। अब इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च और धनिया डाल दें। तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। बैटर फैलाकर पतला चीला बनाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें। यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है।

इंस्टेंट पोहा चाट

सुबह के नाश्ते को बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर इस टेस्टी कांदा पोहा के साथ।

सामग्री: 2 कप पतला पोहा, 1 छोटा प्याज बारीक कटा, 1 छोटा टमाटर बारीक कटा, 1 उबला आलू कटा, 2 चम्मच मूंगफली, 1 हरी मिर्च, करी पत्ता, आधा नींबू, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, 1 छोटा चम्मच तेल।
विधि: सबसे पहले पोहे को हल्के पानी से धोकर 2 मिनट के लिए रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली, करी पत्ता और हरी मिर्च भून लें। अब प्याज डालकर हल्का सॉफ्ट करें और फिर आलू व टमाटर डालें। इसके बाद पोहा डालकर नमक और मसाले मिलाएं। 2 मिनट तक हल्का चलाएं। आखिर में नींबू का रस और धनिया डालकर सर्व करें। यह रेसिपी हल्की होने के साथ-साथ एनर्जी से भरपूर होती है।

वेज मिंट दही सैंडविच

सुबह के नाश्ते या शाम की भूख के लिए बनाएं यह ताज़ा और टेस्टी खीरा सैंडविच।

सामग्री: 4 ब्रेड स्लाइस, 1 कप गाढ़ा दही, 1 छोटा खीरा बारीक कटा, 1 छोटा प्याज बारीक कटा, 1 छोटा टमाटर बारीक कटा, 2 चम्मच पुदीना पत्ती बारीक कटी, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, थोड़ा बटर।

विधि: सबसे पहले दही को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए। अब इसमें खीरा, प्याज , टमाटर, पुदीना और हरी मिर्च डालें। ऊपर से नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं और तैयार दही मिश्रण को फैलाएं। दूसरी ब्रेड से कवर करें और चाहें तो तवे पर हल्का टोस्ट कर लें। यह सैंडविच गर्मियों में पेट को ठंडक देता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है।

बनाना ओट्स स्मूदी

दिन भर ऊर्जावान रहने के लिए सुबह पिएं यह टेस्टी और हेल्दी केला ओट्स स्मूदी।

सामग्री: 1 केला, 3 चम्मच ओट्स, 1 गिलास ठंडा दूध, 4-5 बादाम, 1 छोटा चम्मच शहद, थोड़ी दालचीनी पाउडर।

विधि: मिक्सर जार में केला, ओट्स, दूध, बादाम और शहद डालें। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। ऊपर से दालचीनी पाउडर डालकर ठंडा सर्व करें। यह स्मूदी पेट भरने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देती है। ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।

चना सलाद बाउल

सेहत और स्वाद से भरपूर बनाएं यह चटपटा और पौष्टिक काला चना चाट।

सामग्री: 1 कप उबले काले चने, 1 छोटा खीरा कटा, 1 टमाटर कटा, 1 प्याज कटा, 1 छोटा चम्मच नींबू रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, धनिया पत्ती।

विधि: एक बड़े बाउल में उबले चने डालें। अब इसमें खीरा, प्याज और टमाटर मिलाएं। ऊपर से काला नमक, भुना जीरा और नींबू रस डालें। सभी चीजों को अच्छे से टॉस करें और धनिया से गार्निश करें। यह हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट गर्मियों में शरीर को हल्का और एक्टिव रखने में मदद करता है।


FAQ
Q. सूजी वेज चीला (Sooji Veg Chilla) को तवे पर चिपकने से कैसे बचाएं? A. सूजी चीला बनाते समय बैटर में २ चम्मच दही ज़रूर मिलाएं और तवे को पहले अच्छे से गर्म करके उस पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर ग्रीस कर लें। बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए। Q. वेज मिंट दही सैंडविच (Dahi Sandwich) बनाते समय दही को बहने से कैसे रोकें? A. सैंडविच के लिए हमेशा सूती कपड़े में छाने हुए गाढ़े 'हंग कर्ड' का उपयोग करें। यदि दही में पानी रहेगा तो ब्रेड गीली हो जाएगी और सैंडविच टूट जाएगा। Q. क्या बनाना ओट्स स्मूदी (Banana Oats Smoothie) वजन घटाने में मददगार है? A. हाँ, ओट्स और केले में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स को रोकता है। Q. चना सलाद बाउल को बच्चों के लिए अधिक टेस्टी कैसे बनाएं? A. चना सलाद में थोड़ा-सा उबला आलू, पनीर के छोटे टुकड़े, अनार के दाने और चुटकी भर चाट मसाला मिलाकर परोसें। इससे इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं। Q. सुबह के नाश्ते में प्रोटीन का सही संतुलन कैसे बनाएं? A. अपने नाश्ते में उबले काले चने, पनीर, दही, ओट्स, मूंगफली या बेसन की चीजों को शामिल करें। यह पूरे दिन के लिए शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड्स और प्रोटीन प्रदान करते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi