Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
स्वीडिश डेथ क्लीनिंग क्या है? घर का गैर-ज़रूरी सामान हटाने का यह तरीका बदल देगा जिंदगी

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग क्या है? घर का गैर-ज़रूरी सामान हटाने का यह तरीका बदल देगा जिंदगी

Swedish Death Cleaning Guide: आजकल घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से भी जोड़ा जाने लगा है। कई लोग अपने घर के गैर जरूरी सामान को हटाकर हल्का और खुला माहौल बनाना चाहते हैं।

इसी सोच से जुड़ा एक तरीका है "स्वीडिश डेथ क्लीनिंग", जो पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ है।

नाम सुनकर यह तरीका थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसका उद्देश्य केवल इतना है कि हम अपने घर में सिर्फ वही सामान रखें, जिसकी हमें सच में जरूरत है या जिससे हमारी भावनाएं जुड़ी हैं।

क्या है स्वीडिश डेथ क्लीनिंग?

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग की शुरुआत स्वीडन में हुई। इसे दुनिया भर में पहचान तब मिली, जब साल 2017 में स्वीडिश लेखिका मार्गरेटा मैग्नुसन की किताब The Gentle Art of Swedish Death Cleaning प्रकाशित हुई।

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग अपनाकर महिला अपने घर का गैर-ज़रूरी सामान अलग कर रही है, ताकि घर अधिक व्यवस्थित, खुला और तनावमुक्त बन सके।

लेखिका का मानना था कि उम्र के एक पड़ाव के बाद इंसान को अपने सामान की समीक्षा करनी चाहिए। हालांकि आज यह तरीका सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों तक सीमित नहीं है। 30, 40 या 50 की उम्र में भी कोई व्यक्ति इसे अपनाकर अपने घर और जीवन को अधिक व्यवस्थित बना सकता है।

क्यों पसंद आ रहा है यह तरीका?

हम अक्सर ऐसी कई चीजें सालों तक संभालकर रखते हैं, जिनका इस्तेमाल शायद दोबारा कभी नहीं होता। पुराने कपड़े, टूटे हुए बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स, बेकार डिब्बे और ऐसी कई चीजें घर में जगह घेरती रहती हैं। जब घर में गैर जरूरी चीजें कम होती हैं, तो सफाई आसान हो जाती है और घर खुला-खुला महसूस होता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है और मन को सुकून देता है।

सबसे पहले अलमारी से करें शुरुआत

घर के सबसे आसान हिस्से से शुरुआत करना बेहतर रहता है। अपनी अलमारी खोलें और पिछले एक-दो साल से न पहने गए कपड़ों को अलग कर दें। जो कपड़े अच्छी स्थिति में हैं, उन्हें जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। जबकि खराब या फटे हुए कपड़ों को रिसाइकिल करना बेहतर है। जो कपड़े अब फिट नहीं आते, उन्हें संभालकर रखने की बजाय किसी को दे देना ही समझदारी है।

बड़े सामान की भी करें समीक्षा

अक्सर स्टोर रूम, गैराज या बेड बॉक्स में ऐसे बड़े सामान पड़े रहते हैं, जिनका सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ होता।

पुरानी कुर्सियां, खराब सूटकेस, टूटे फर्नीचर या बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक्स को देखकर फैसला करें कि क्या उनकी असल में जरूरत है। अगर नहीं, तो उन्हें हटाने के बारे में सोचें।

खरीदारी से पहले खुद से पूछें एक सवाल

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग केवल सामान हटाने तक सीमित नहीं है। यह नई चीजें खरीदने की आदत पर भी ध्यान देने की सलाह देती है। जब भी कुछ खरीदने जाएं, खुद से पूछें- "क्या मुझे सच में इसकी जरूरत है?" अगर जवाब "नहीं" है, तो उस खरीदारी को टाल देना ही बेहतर है।

परिवार के साथ करें खुलकर बातचीत

घर में रखी पुरानी तस्वीरें, विरासत में मिली चीजें, यादगार उपहार सिर्फ सामान नहीं होते, बल्कि भावनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसी चीजों के बारे में परिवार से बात करें। हो सकता है कि बच्चों या अन्य सदस्यों को उनमें से कुछ अपने पास रखना पसंद हो।

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग के जरिए पुरानी यादों को सहेजना और गैर-जरूरी सामान को हटाकर घर को सुकून भरी जगह बनाना।

पुराने खत, फोटो एलबम, बच्चों की ड्रॉइंग या किसी प्रियजन की यादें छोड़ना आसान नहीं होता। इसीलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सबसे पहले सामान्य सामान व्यवस्थित करें और भावनात्मक वस्तुओं को अंत में देखें।

डिजिटल सफाई भी है जरूरी

आज का काफी "क्लटर" मोबाइल और लैपटॉप में भी छिपा होता है। अनावश्यक ईमेल हटाएं, जरूरी डॉक्यमेन्ट को अलग फोल्डर में रखें, पुरानी फाइलें व्यवस्थित करें और अपने जरूरी पासवर्ड सुरक्षित तरीके से सेव रखें।

घर नहीं, जीवन को हल्का बनाने का तरीका

स्वीडिश डेथ क्लीनिंग का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि घर की हर चीज फेंक दी जाए। इसका असली उद्देश्य केवल इतना है कि आपके पास वही वस्तुएं रहें, जो आपके जीवन में उपयोगी हों या जिनसे आपका दिल जुड़ा हो।

घर का नाम क्या रखें? इन 6 आसान टिप्स से चुनें ऐसा नाम जो हमेशा रहेगा ट्रेंड में


FAQ
Q. स्वीडिश डेथ क्लीनिंग क्या है? A. यह घर को व्यवस्थित करने का एक तरीका है, ताकि परिवार पर सामान का बोझ न पड़े। Q. डिश डेथ क्लीनिंग बुक किसने लिखी? A. यह मार्गरेटा मैग्नुसन की किताब "The Gentle Art of Swedish Death Cleaning" द्वारा लोकप्रिय हुई है। Q. क्या यह सिर्फ बुज़ुर्गों के लिए है A. नहीं, किसी भी उम्र के लोग इसे अपनाकर अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। Q. इससे तनाव कम कैसे होता है? A. कम सामान का मतलब है कम अव्यवस्था (clutter) और अधिक खुला स्थान, जिससे मन शांत रहता है। Q. डिजिटल सफाई कैसे करें? A. अनावश्यक ईमेल, फाइलें और पुराने पासवर्ड को व्यवस्थित और सुरक्षित करके आप डिजिटल सफाई कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi