ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी शो 'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' इन दिनों अपनी जबरदस्त कंट्रोवर्सी, गेम प्लान्स और तीखी लड़ाइयों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में मेंटर्स की भूमिका निभा रहे सितारे तेजस्वी प्रकाश (tejasswi prakash), आरुष भोला और एल्विश यादव अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
शो के अंदर और बाहर मेंटर्स और कंटेस्टेंट्स के बीच चल रही तनातनी ने दर्शकों के बीच इस शो की लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। वहीं, शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच कैट फाइट होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी लड़ाई पर जमकर मौज काट रहे हैं।
तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट की तीखी नोकझोक
हाल ही में रिलीज हुए शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें फरहाना भट्ट की एंट्री पर तेजस्वी प्रकाश के साथ उनकी जोरदार बहस देखने को मिली। प्रोमो की शुरुआत में फरहाना बेबाक अंदाज में एंट्री करती हैं और तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहती हैं कि वह काफी समय से रील्स बना रही हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी रील आई जो उन्होंने बनाई ही नहीं थी।
तेजस्वी ने कसा फरहाना पर तंज
फरहाना भट्ट के इस ताने का करारा जवाब देते हुए तेजस्वी कहती हैं, "पर फरहाना, जिस शो में आप अपनी रील ढंग से कटवाकर नहीं आईं, वो शो हम दोनों जीत चुके हैं।" तेजस्वी का यह तीखा जवाब सुनकर न सिर्फ फरहाना दंग रह गईं, बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स के भी होश उड़ गए। दरअसल, तेजस्वी ने यह तंज फरहाना के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' हारने पर कसा था। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' और एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रह चुके हैं, जिसका जिक्र उन्होंने इस बहस के दौरान किया।
एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश का पुराना घमासान
'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' में केवल कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि मेंटर्स के बीच भी तगड़ी खींचतान देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच का विवाद भी खूब चर्चा का विषय बना था। शो के दौरान एल्विश यादव ने यह दावा किया था कि तेजस्वी ने ऑफ-कैमरा उनसे 'एल्विश आर्मी' से डरने और उनकी मदद मांगने की बात कही थी।
एल्विश के इस खुलासे के बाद तेजस्वी भड़क उठी थीं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि वह किसी से नहीं डरतीं। मेंटर्स के बीच हुई इस तीखी झड़प ने शो के ड्रामे को और बढ़ा दिया था। इस पूरे विवाद पर तेजस्वी के पार्टनर और एक्टर करण कुंद्रा ने भी मजाकिया अंदाज में गाना गाकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जो फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था।
अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट संग शेयर की रोमांटिक फोटो, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
FAQ
Q. प्लेग्राउन्ड सीजन 5 में तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट के बीच लड़ाई क्यों हुई? A. फरहाना भट्ट ने तेजस्वी प्रकाश पर तंज कसते हुए अपनी रील्स और वायरल कंटेंट का जिक्र किया था, जिसके जवाब में तेजस्वी ने फरहाना के 'बिग बॉस 19' हारने को लेकर उन पर तीखा पलटवार किया। Q. तेजस्वी प्रकाश ने फरहाना भट्ट को क्या जवाब दिया? A. तेजस्वी ने कहा, "जिस शो में आप अपनी रील ढंग से कटवाकर नहीं आईं, वो शो हम दोनों जीत चुके हैं।" उनका इशारा अपने और एल्विश यादव के बिग बॉस जीतने की ओर था। Q. तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव कौन-कौन से बिग बॉस सीजन के विजेता रह चुके हैं? A. तेजस्वी प्रकाश 'बिग बॉस 15' और एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रह चुके हैं।

