Kiku Sharda Wife Priyanka: कॉमेडियन किकू शारदा की पत्नी प्रियंका शारदा ने हाल ही में इस बात पर खुलकर बात की कि उन्हें अपने पति को टीवी पर महिला किरदार निभाते देख कैसा लगता है। किकू और प्रियंका हाल ही में अक्षय कुमार के शो "व्हील ऑफ फॉर्चून" में नजर आए, जहां अक्षय ने मजाकिया अंदाज में किकू को छेड़ते हुए कहा कि उन्हें लोग उनके असली रूप से ज्यादा "चाची, मामी, मौसी, दादी" के तौर पर पहचानते हैं।
इसके बाद अक्षय ने प्रियंका से सवाल किया कि क्या उन्हें अपने पति को टीवी पर 'पत्नी' के अवतार में देखना पसंद है। इसके बाद प्रियंका ने जो जवाब दिया, उससे अक्षय सहित वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।
अक्षय कुमार ने क्या पूछा किकू की पत्नी प्रियंका से?
हाल ही में किकू शारदा अपनी पत्नी प्रियंका शारदा के साथ अक्षय कुमार के शो "व्हील ऑफ फॉर्चून" में नजर आए, जहां बातचीत के दौरान इस दिलचस्प सवाल का जवाब भी सामने आया। शो के होस्ट अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में किकू को छेड़ते हुए कहा कि उन्हें लोग अक्सर "चाची, मामी, मौसी, दादी" के रूप में ज्यादा देखते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें अपने पति को टीवी पर 'पत्नी' के रूप में देखना अच्छा लगता है।
जवाब में क्या कहा प्रियंका शारदा ने?
इस सवाल का जवाब प्रियंका ने हंसी-मजाक के अंदाज में दिया, जिसने सभी को हंसा दिया। उन्होंने कहा, "सर मुझे रिश्तेदारों की कमी कभी महसूस नहीं होती है। मुझे इरिटेटिंग चाची चाहिए, नागिन वाली ननद चाहिए।" उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। बातचीत के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि घर में 'पत्नी' की भूमिका कौन निभाता है, तो प्रियंका ने बड़ी ही सादगी से कहा कि इस मामले में काफी कन्फ्यूजन रहता है। उनका यह जवाब न सिर्फ मजेदार था, बल्कि यह भी दिखाता है कि दोनों के बीच कितना खुशमिजाज रिश्ता है।
किकू शारदा की कॉमेडी
किकू शारदा लंबे समय से कॉमेडी शोज में अपने महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'पलक' हो, 'बंपर' या 'संतोष', हर किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया है। इन भूमिकाओं को निभाने में किकू ने हमेशा एक संतुलन बनाए रखा है, जिससे ये किरदार मजेदार होने के साथ-साथ मर्यादित भी लगते हैं।
एक इंटरव्यू में किकू ने यह भी बताया था कि उन्हें महिला किरदार निभाने में कभी कोई झिझक महसूस नहीं हुई। उनके अनुसार, एक एक्टर का काम हर तरह के किरदार को निभाना होता है, और अगर दर्शक उसे पसंद करते हैं, तो वही सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने काम के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन यह ध्यान रखते हैं कि उनके किरदार दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सहज भी लगें।
"द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में किकू
किकू हाल ही में नेटफ्लिक्स के "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" में लौटे हैं। इस शो में उनके साथ कई पुराने और नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को फिर से हंसी का डोज देने के लिए तैयार हैं। इन कलाकारों में कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के नाम शामिल हैं।
gl subscribe1

