एसेंशियल ऑयल्स में कई सारे औषधीय गुण होते हैं, जिसके कारण इसे सप्लीमेंट्री या सपोर्टिव थेरेपी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
एसेंशियल ऑयल्स का उपयोग अरोमाथेरेपी में किया जाता है, साथ ही ये त्वचा और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी शामिल होते हैं।
ये तेल कई तरह के पौधों से प्राप्त होते हैं। एसेंशियल ऑयल्स अपनी हीलिंग और खुशबूदार गुणों के लिए जाने जाते हैं। ध्यान रखें कि इन्हें सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह त्वचा में जलन पैदा कर सकता है। इन्हें हमेशा किसी कैरियर ऑयल या अन्य तरल जैसे मिनरल वॉटर, डिस्टिल्ड वॉटर या गुलाबजल में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। नीचे कुछ प्रमुख एसेंशियल ऑयल्स और उनके उपयोग दिए गए हैं-
Essential Oils for Skin in Hindi: 1. टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल का चाय से कोई संबंध नहीं है। यह प्राचीन समय से अपने एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुणों के लिए इस्तेमाल होता रहा है, साथ ही यह पिंपल्स और एक्ने को ठीक करने में मददगार साबित होता है। इसे बनाने का तरीका जान लें-
1.10 बूंद टी ट्री ऑयल को 10 मिलीलीटर गुलाबजल में मिलाकर स्किन क्लेंजिंग के लिए उपयोग करें। इसे आधा लीटर गर्म पानी में 10 बूंद डालकर स्टीम लेने से एक्ने में भी फायदा होता है।
2. रोज ऑयल
चेहरे की प्राकृतिक चमक और पोषण के लिए रोज़ाना अपनाएं एसेंशियल ऑयल्स से भरपूर स्किन केयर रूटीन।रोज ऑयल कई स्किन केयर कॉस्मेटिक्स में उपयोग होता है। यह त्वचा मुलायम बनाता है और तनावमुक्त करता है। निम्नलिखित तरीके से इसे बनाएं-
1. 5 बूंद रोज ऑयल को 100 मिलीलीटर मिनरल वॉटर में मिलाकर आई पैड की तरह इस्तेमाल करें। इससे झुर्रियां देर से आती हैं और आंखें चमकदार बनती हैं।
3. चंदन का तेल
यह एक असरदार एंटीसेप्टिक ऑयल है और यह रैशेज, पिंपल्स और फोड़े-फुंसियों की समस्या को ठीक करता है। इससे आप मसाज और स्किन टॉनिक दोनों बना सकते हैं-
1. 50 मिलीलीटर जैतून तेल में 10 बूंद मिलाकर मसाज ऑयल बनाएं।
2. 50 मिलीलीटर गुलाबजल में 10 बूंद मिलाकर स्किन टॉनिक बनाएं।
4. लैवेंडर ऑयल
यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। त्वचा को तरोताजा और तनावमुक्त करता है
1. 100 मिलीलीटर ऑलिव या सूरजमुखी तेल में 5 बूंद मिलाकर मसाज के लिए उपयोग करें।
5. नीम का तेल
यह एक्ने-प्रोन स्किन के लिए उपयोगी होता है। इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूरी होता है
1. 50 मिलीलीटर नारियल तेल में इसकी 5 बूंद मिलाकर रैशेज पर लगाएं।
2. 40 ग्राम एलोवेरा जेल में इसकी 5 बूंद मिलाकर त्वचा को शांत करें।
6. जैस्मिन ऑयल
जैस्मिन ऑयल बॉडी मसाज में फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्म और तनावमुक्त रखता है। यह ड्राई और संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।
7. कैमोमाइल ऑयल
यह सूजन और एक्ने में बेहद असरदार होता है और पानी की कमी की पूर्ति करता है।
1. 50 मिलीलीटर नारियल तेल में इसकी 2 बूंद मिलाकर रूखी त्वचा पर लगाएं।
2. 50 मिलीलीटर गुलाबजल में 2 बूंद इसकी मिलाकर एक्ने स्किन पर लगाएं।
8. पुदीना तेल
इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए यह उपयोगी होता है।
1. 50 मिलीलीटर खीरे के रस में 2 बूंद मिलाकर लगाएं। यह रोमछिद्र को बंद करता है और त्वचा को तरोताजा रखता है।
9. यूकेलिप्टस ऑयल
यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
1. सनबर्न के लिए: 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2-4 बूंद मिलाएं।
2. 60 मिलीलीटर पानी में मिलाकर स्प्रे बनाकर एक्ने पर इस्तेमाल करें।
10. कैलेंडुला ऑयल
कैलेंडुला ऑयल ऑयली स्किन के लिए सबसे फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से यह त्वचा के पोर्स को टाइट करता है। 100 मिलीलीटर गुलाबजल में इसकी 5 बूंद मिलाकर कॉटन से लगाएं।
सावधानी बरतें
ये तेल अत्यधिक गाढ़े और शक्तिशाली होते हैं। सीधे त्वचा पर लगाने से ये गंभीर रूप से त्वचा को जला सकते हैं, जिससे रैशेज हो जाते है।
FAQ
Q. क्या एसेंशियल ऑयल्स (Essential Oils) को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है? A. नहीं, एसेंशियल ऑयल्स को कभी भी सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। ये बहुत ही कड़क और अत्यधिक सांद्रित होते हैं, जिससे त्वचा जल सकती है या एलर्जी हो सकती है। इन्हें हमेशा नारियल, बादाम या जैतून के तेल (Carrier Oils) में मिलाकर ही इस्तेमाल करें। Q. पिंपल्स और एक्ने (Acne Remedies) को ठीक करने के लिए सबसे बेस्ट एसेंशियल ऑयल कौन सा है? A. पिंपल्स और मुंहासों के लिए 'टी ट्री ऑयल' (Tea Tree Oil) सबसे सर्वोत्तम माना जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारकर एक्ने को सुखा देते हैं। Q. एसेंशियल ऑयल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट (Patch Test) क्यों जरूरी है? A. हर व्यक्ति की स्किन का टाइप अलग होता है। किसी तेल से आपको एलर्जी है या नहीं, यह जानने के लिए उसे डाइल्यूट करके कान के पीछे या कोहनी की अंदरूनी त्वचा पर 24 घंटे के लिए लगाकर जांचना ही पैच टेस्ट कहलाता है। Q. ऑयली स्किन के ओपन पोर्स (Open Pores) को टाइट करने के लिए किस तेल का उपयोग करें? A. ऑयली स्किन के लिए पुदीना (Peppermint) और कैलेंडुला ऑयल सबसे बेस्ट हैं। पुदीने के तेल को खीरे के रस में या कैलेंडुला को गुलाबजल में मिलाकर लगाने से पोर्स टाइट होते हैं और एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है। Q. क्या एसेंशियल ऑयल्स की खुशबू से मानसिक तनाव (Stress Relief) कम हो सकता है? A. हाँ, लैवेंडर और रोज़ ऑयल जैसे सुगंधित तेलों की महक सीधे हमारे मस्तिष्क के लिम्बिक सिस्टम (Limbic System) पर काम करती है, जिससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम होता है और गहरी मानसिक शांति मिलती है।

