Dailyhunt
आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार

आस्था के साथ छल करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 30 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Operation Prahar : उत्तराखंड के हरिद्वार में लोगों की आस्था के साथ छल करने वालों (exploiting public faith) के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 30 ढोंगी बाबाओं (fraudulent 'Babas) को गिरफ्तार किया है।

ये सभी आरोपी साधु-संतों का वेश धारण कर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को झांसे में लेकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक चली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, ये तथाकथित बाबा धार्मिक आस्था का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करते थे और उनसे पैसे ऐंठने के साथ-साथ मानसिक शोषण तक करते थे।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात साधु-संत या बाबा के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar