Dailyhunt
Anti-Corruption Bureau: अजमेर में तहसीलदार के लिये रिश्वत लेते ई-मित्र संचालक गिरफ्तार!

Anti-Corruption Bureau: अजमेर में तहसीलदार के लिये रिश्वत लेते ई-मित्र संचालक गिरफ्तार!

यपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में एक ई मित्र संचालक को तहसीलदार के लिये 60 हजार रुपये की रिश्वत प्राप्त करते हुए किया है। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ब्यूरो की अजमेर इकाई को शिकायत मिली कि परिवादी अपनी फर्म की भीलवाड़ा जिले के अंटाली तहसील के जवानपुरा गांव में लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड के पंजीकरण के लिये ई-मित्र संचालक हेमराज से मिला तो उसने तहसीलदार गणेश कच्छावा का हवाला देकर 10 हजार रुपये प्रति बीघा रिश्वत की मांग की।

गुप्ता ने बताया कि इस पर ब्यूरो की अजमेर इकाई में पुलिस निरीक्षक कंचन भाटी के नेतृत्व में गठित दल ने सत्यापन के बाद जाल बिछाकर ई-मित्र संचालक हेमराज को अण्टाली के तहसीलदार गणेश कच्छावा के लिये परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar