Dailyhunt
IGRS Kanpur Police : आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल!

IGRS Kanpur Police : आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल!

कानपुर। उत्तर प्रदेश में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग (IGRS Monthly Rankings) में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने मार्च में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि यह उपलब्धि कमिश्नरेट के सभी 52 थानों द्वारा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के परिणामस्वरूप हासिल हुई है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2026 में भी कानपुर नगर प्रथम स्थान पर रहा था। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन किया गया, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार आया और बेहतर परिणाम सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में संतुष्ट फीडबैक (Satisfied Feedback) का प्रतिशत 94.09 रहा, जिसमें 30 में से 30 अंक प्राप्त हुए, जबकि आवेदकों से संपर्क का प्रतिशत 96.18 रहा, जिसमें 10 में से 10 अंक मिले। इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आईजीआरएस से जुड़े कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। कमिश्नरेट द्वारा जनसुनवाई और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar