Dailyhunt
Padma Awards 2027 Nominations : पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, आखिरी तारीख 31 जुलाई!

Padma Awards 2027 Nominations : पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, आखिरी तारीख 31 जुलाई!

यी दिल्ली: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन (Padma Awards 2027 Nominations) और अनुशंसा प्रक्रिया आज से शुरु हो गयी है। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस 2027 के मौके पर की जाएगी।

गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, और सभी नामांकन या अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन स्वीकार की जायेगी।

पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल है जो देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से हैं। 1954 में शुरू किए गए ये पुरस्कार हर साल कई क्षेत्रों में "विशिष्ट कार्य" और असाधारण उपलब्धियों या विशिष्ट सेवा को पहचान देने के लिए दिए जाते हैं।

इन पुरस्कारों में कला , साहित्य और शिक्षा , खेल , चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग जैसे क्षेत्र शामिल है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नामांकन में पोर्टल पर मौजूद तय फॉर्मेट में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar