Dailyhunt
Tennis: डेनिल मेदवेदेव और जैनिक सिनर के बीच होगी इंडियन वेल्स की खिताबी भिड़ंत!

Tennis: डेनिल मेदवेदेव और जैनिक सिनर के बीच होगी इंडियन वेल्स की खिताबी भिड़ंत!

कैलिफोर्निया। रूस के दिग्गज खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव और इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर के बीच इंडियन वेल्स (Indian Wells) का खिताबी मुकाबला खेला जायेगा। डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के नंबर एक कार्लोस अल्काराज को हराकर इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बना ली है।

जहां उनका मुकाबला जैनिक सिनर होगा। रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने तेज शुरुआत की और एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में अल्काराज पर 6-3, 7-6 (7-3) से जीत हासिल की। अल्काराज ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की थी और मेदवेदेव से मुकाबला होने तक वे लगातार 16 मैच जीत चुके थे। इस जीत के साथ ही मेदवेदेव ने अल्काराज की इस साल चली आ रही 16 जीतों के सिलसिले को समाप्त कर दिया।

मुकाबला जीतने के बाद मेदवेदेव ने कहा, “कार्लोस जैसे खिलाड़ी को हराना - जो दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी है - एक शानदार एहसास है। एक तरह से, जब आप उनके साथ, या जैनिक सिनर, या नोवाक जोकोविच के साथ खेलते हैं, तो रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती। उनके साथ खेलना ही एक बेहतरीन एहसास है, और उन्हें हराना, जाहिर है, और भी अधिक अच्छा लगता है।” अल्काराज़ ने कहा, “मुझे डनिल को इसका श्रेय देना होगा। मुझे लगता है कि उन्होंने एक जबरदस्त मैच खेला। मैच की शुरुआत से लेकर आखिर तक, वे अविश्वसनीय खेल रहे थे, मुझे यह कहना ही पड़ेगा। सच कहूं तो, मैंने डनिल को इस तरह खेलते हुए पहले कभी नहीं देखा।”

इससे पहले दिन में,इटली के जैनिक सिनर ने चौथे वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पहली बार इंडियन वेल्स फाइनल में जगह बनाई। सिनर ने चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 6-2, 6-4 से हराया। विश्व नंबर दो खिलाड़ी ने आठ ऐस लगाए और केवल 13 अनफोर्स्ड एरर किए, जो उनके प्रतिद्वंद्वी से आठ कम थे, जबकि उन्होंने अपने आठ नेट पॉइंट्स में से सात जीते।
ज़्वेरेव ने शुरुआती दौर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, लेकिन सिनर ने दो बार ब्रेक लेकर सेट अपने नाम कर लिया और फिर दूसरे सेट में 4-3 पर एक बार फिर ब्रेक लेकर मैच जीत लिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं हारा है।

मुकाबले के बाद सिनर ने “यह एक बड़ी उपलब्धि है। पहली बार फाइनल में पहुंचना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह तीसरी बार है जब मैंने यहां सेमीफाइनल खेला है। मेरी तरफ से शानदार प्रदर्शन रहा। वह आज अच्छा नहीं खेला। मैंने पहले सेट में उसकी सर्विस दो बार तोड़ी, जिससे मुझे आगे खेलने का आत्मविश्वास मिला, और मैंने महत्वपूर्ण मौकों पर बहुत अच्छी सर्विस की।”

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar