Dailyhunt
UP SI Recruitment Exam: यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले सदस्य को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार!

UP SI Recruitment Exam: यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वाले सदस्य को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार!

खनऊ। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा (UP SI Recruitment Exam) के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (Special Task Force) की कार्रवाई जारी है।

इसी क्रम में एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट (Meerut Field Unit) ने गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार निवासी हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा के तौर पर हुई है। एसटीएफ ने इसे बीती रात मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, भर्ती परीक्षा के दो एडमिट कार्ड, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के चार एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और सामान्य ज्ञान की एक पुस्तक बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोपाल रावत नाम के व्यक्ति से हुई थी। गोपाल रावत अभ्यर्थियों को दरोगा भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर उनसे करीब 22 लाख रुपये तक की मांग करता था। अनुज कुमार का काम ऐसे अभ्यर्थियों को तलाशना और उन्हें गोपाल रावत से मिलवाना था। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं गिरोह का मुख्य आरोपी गोपाल रावत अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hamara Mahanagar