Dailyhunt
BJP का विस्तार जारी: अब 16 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री

BJP का विस्तार जारी: अब 16 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री

Happy News 1 month ago
ई दिल्ली। देश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है। ताजा घटनाक्रम में सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या 16 राज्यों तक पहुंच गई है।
यह पहली बार है जब बिहार में भाजपा का अपना मुख्यमंत्री मिला हैं।

उत्तर भारत में मजबूत पकड़

उत्तर भारत में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकारें हैं। इन राज्यों को पार्टी का मजबूत आधार माना जाता है, जहां संगठन और नेतृत्व दोनों ही स्तर पर पकड़ मजबूत बनी हुई है।

पश्चिम और मध्य भारत में प्रभाव

पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े राज्यों में भाजपा का दबदबा कायम है। वहीं मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी की सरकारें हैं, जिससे इस क्षेत्र में भाजपा का प्रभाव और मजबूत हुआ है।

पूर्व और पूर्वोत्तर में बढ़ता दायरा

भाजपा ने पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी की सरकारें इसका उदाहरण हैं। यह दिखाता है कि भाजपा अब सिर्फ कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में अपना विस्तार कर चुकी है।

देश के इन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री

बिहार में 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभाला।

मणिपुर में 4 फरवरी 2026 से युमनम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री हैं।

दिल्ली में 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता ने जिम्मेदारी संभाली।

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर 2024 से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के पद पर हैं।

हरियाणा में 17 अक्टूबर 2024 को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने।

अरुणाचल प्रदेश में 13 जून 2024 से पेमा खांडू सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

ओडिशा में 12 जून 2024 को मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया।

राजस्थान में 15 दिसंबर 2023 से भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री हैं।

मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को मोहन यादव ने पद संभाला।

छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर 2023 से विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हैं।

त्रिपुरा में 8 मार्च 2023 को डॉ. माणिक साहा मुख्यमंत्री बने।

गुजरात में 12 दिसंबर 2022 से भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

उत्तर प्रदेश में 25 मार्च 2022 को योगी आदित्यनाथ ने दोबारा शपथ ली।

गोवा में 28 मार्च 2022 से प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री हैं।

उत्तराखंड में 23 मार्च 2022 को पुष्कर सिंह धामी ने पद संभाला।

असम में 10 मई 2021 से हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi