Dailyhunt
कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! अब ATM और UPI से PF निकाल सकते हैं

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! अब ATM और UPI से PF निकाल सकते हैं

Happy News 1 week ago
ई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (PF) अब और भी सुलभ होने जा रहा है। EPFO ने EPFO 3.0 के तहत ऐसा बदलाव किया है जिससे कर्मचारी सीधे ATM या UPI के जरिए अपने PF खाते से पैसे निकाल सकेंगे।
इसका मतलब है कि अब पुराने लंबे फॉर्म भरने या कार्यालय में जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं रहेगी।

कितना पैसा निकाला जा सकेगा?

नई सुविधा में आप अपने PF खाते में जमा राशि का अधिकतम 50% निकाल सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि PF में कुल जमा राशि 2 लाख रुपये है, तो आप 1 लाख रुपये तक तुरंत निकाल सकते हैं। यह सीमा इसलिए रखी गई है ताकि आपकी बचत भविष्य के लिए सुरक्षित बनी रहे।

पैसा का प्रोसेस कैसे होगा?

EPFO अपने सदस्यों के लिए विशेष ATM कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है, जो सीधे PF खाते से जुड़ा होगा। इसके अलावा, UPI के माध्यम से भी तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। अब कर्मचारी अपने खाते का पैसा अपने मोबाइल या ATM से आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।

कौन उठा सकता है इसका लाभ?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें हैं:

1 .आपका UAN (Universal Account Number) सक्रिय होना चाहिए।

2 .मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए।

3 .KYC पूरी होनी चाहिए, जिसमें आधार, PAN, बैंक अकाउंट और IFSC शामिल हैं।

EPFO ने इसके लिए कियाबैंक पार्टनरशिप

EPFO ने 32 बड़े सरकारी और निजी बैंकों के साथ समझौता किया है, ताकि पैसा तेज़ी से ट्रांसफर किया जा सके। इसमें SBI, HDFC, ICICI, Axis, PNB जैसे प्रमुख बैंक भी शामिल हैं।

कर्मचारियों के लिए क्यों है यह बदलाव महत्वपूर्ण?

EPFO 3.0 के ये कदम कर्मचारियों के लिए आसान, तेज और पारदर्शी निकासी सुनिश्चित करेंगे। अब PF निकालने के लिए लंबी प्रक्रियाओं या ऑफिस की यात्रा की जरूरत नहीं। कर्मचारी अपनी जरूरत के समय तुरंत अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं और इसे दैनिक खर्च या आकस्मिक जरूरतों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi