Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केंद्र सरकार ने दिया अपडेट: देशवासियों के लिए 5 बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार ने दिया अपडेट: देशवासियों के लिए 5 बड़ी खुशखबरी

Happy News 2 weeks ago
ई दिल्ली। देश में रसोई गैस को लेकर किसी भी तरह की कमी की आशंका के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बड़ा भरोसा दिया है। सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद देश में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

1 .रिकॉर्ड स्तर पर बुकिंग और डिलीवरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देशभर में करीब 47.7 लाख एलपीजी सिलिंडर बुक किए गए, जबकि लगभग 47 लाख सिलिंडरों की सफल डिलीवरी भी की गई। यह दर्शाता है कि सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है और मांग के अनुरूप गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

2 .जल्द पहुंचेगा बड़ा गैस शिपमेंट

सरकार ने जानकारी दी कि 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर एक बड़ा जहाज 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचेगा। इससे देश में गैस की उपलब्धता और मजबूत होगी तथा भविष्य में किसी तरह की कमी की संभावना और कम हो जाएगी।

3 .भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद सप्लाई बरकरार

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विदेश मंत्रालय लगातार खाड़ी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपूर्ति बाधा को समय रहते संभाला जा सके।

4 .छोटे सिलिंडर को लेकर जागरूकता अभियान

सरकार की ओर से 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलिंडर को बढ़ावा देने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल 2026 से अब तक 10 हजार से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 1.75 लाख छोटे सिलिंडर बेचे गए हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग को सस्ती और सुलभ गैस सुविधा मिल रही है।

5 .जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती भी जारी

सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके तहत देशभर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में 1900 से ज्यादा छापे मारे गए, 349 वितरकों पर जुर्माना लगाया गया और 74 वितरकों को निलंबित भी किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi