1. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये शरीर में अतिरिक्त वसा को नियंत्रित करने में मदद करती हैं और लिवर पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में सहायक हो सकती हैं। इन्हें नियमित रूप से भोजन में शामिल करना लाभदायक माना जाता है।
2. ओट्स -साबुत अनाज
ओट्स, जौ, दलिया और अन्य साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। ये पाचन को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने और रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। स्वस्थ वजन बनाए रखना फैटी लिवर की समस्या को नियंत्रित करने के महत्वपूर्ण उपायों में से एक है।
3. खट्टे फल और बेरीज
संतरा, नींबू, आंवला और ब्लूबेरी विटामिन-C और फ्लेवोनॉयड्स के बेहतरीन स्रोत हैं। ये लिवर के एंजाइम्स को मजबूत करते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। रोजाना एक आंवला या मौसमी खट्टे फल का जूस लिवर के लिए बेस्ट माना जाता हैं।
4. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। कुछ शोधों में यह संकेत मिले हैं कि संतुलित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन फैटी लिवर से जुड़े कुछ जोखिम कारकों में सुधार से जुड़ा हो सकता है। हालांकि यह किसी दवा का विकल्प नहीं है।

