Dailyhunt
तूफानी बारिश का खतरा! यूपी के 35 जिलों में अलर्ट, आएगी आंधी

तूफानी बारिश का खतरा! यूपी के 35 जिलों में अलर्ट, आएगी आंधी

Happy News 1 week ago
खनऊ। उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक मौसम का रुख बदल गया है और बारिश, आंधी व बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को चौंका दिया है। IMD ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।

यूपी के 35 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के करीब 35 जिलों में खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। यहां तेज हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

किन इलाकों में ज्यादा खतरा?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे मेरठ, बागपत, शामली, आगरा और मथुरा में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं बुंदेलखंड क्षेत्र में भी तेज हवाओं और बारिश का खतरा बना हुआ है। लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, जालौन, महामाया नगर, हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट हैं।

किसानों पर बढ़ा संकट

इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है, जबकि कुछ फसलें खेतों या खलिहानों में रखी हुई हैं। ऐसे में बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय फसलों के लिए बेहद संवेदनशील होता है, और मौसम का यह बदलाव सीधा असर उत्पादन पर डाल सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi