Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी में बेसिक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

यूपी में बेसिक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, जानें पूरी डिटेल्स

Happy News 2 weeks ago
खनऊ: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार ने नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए चयन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है।
अब तक जहां अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाता था, वहीं अब भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। इससे भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश की जा रही है।

अब नहीं बनेगी एकेडमिक मेरिट

पहले प्राथमिक शिक्षक भर्ती में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डीएलएड/बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के अंकों को वेटेज देकर मेरिट सूची तैयार की जाती थी। इस व्यवस्था में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलती थी। नई चयन प्रणाली लागू होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब सभी पात्र अभ्यर्थियों को एक समान अवसर मिलेगा और अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का रहेगा पूरा महत्व

नई भर्ती प्रक्रिया का संचालन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) करेगा। प्रस्तावित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 360 अंक निर्धारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।

परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार रहेगा।

90 प्रश्न शिक्षण विधि (पेडागॉजी) से

30 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से

कुल अंक: 360

जल्द जारी हो सकता है भर्ती विज्ञापन

आयोग की ओर से नई शिक्षक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जल्द जारी किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही आवेदन की तिथि, पात्रता, परीक्षा पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी आधिकारिक अधिसूचना में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi