Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी में घर बैठे मिलेगी खतौनी, जमीन मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी

यूपी में घर बैठे मिलेगी खतौनी, जमीन मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी

Happy News 1 week ago
खनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब नागरिकों को खतौनी की प्रमाणित प्रति (Certified Copy) लेने के लिए तहसील या राजस्व कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
यह पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे आम लोगों को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

क्या है नई व्यवस्था?

राजस्व विभाग ने खतौनी प्राप्त करने की सुविधा को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी जमीन का रिकॉर्ड देख और डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए सरकार ने दो आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराए हैं: upbhulekh.gov.in और bor.up.gov.in, इन पोर्टलों के जरिए लोग आसानी से खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

नई व्यवस्था के तहत प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। उपयोगकर्ता को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें, "खतौनी की नकल" विकल्प चुनें, जिला, तहसील और गांव की जानकारी भरें, संबंधित गाटा संख्या का चयन करें, निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें, प्रमाणित प्रति तुरंत डाउनलोड करें। यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकती है।

24 घंटे उपलब्ध है यह सेवा

इस डिजिटल सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय खतौनी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे समय की पाबंदी या कार्यालय समय की बाधा खत्म हो गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi