Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षकों और कर्मचारियों को ₹1 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षकों और कर्मचारियों को ₹1 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा

Happy News 1 week ago
खनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान इस योजना का ऐलान करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस पहल के तहत प्रदेश के 12 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था का लाभ बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी और संविदा दोनों प्रकार के कर्मचारियों को मिलेगा। योजना के दायरे में लगभग 4.50 लाख स्थायी कर्मचारी और करीब 5.50 लाख संविदा कार्मिक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक, मिड-डे मील योजना से जुड़े रसोइये तथा विभाग के अन्य पात्र कर्मचारी भी इस सुरक्षा कवच का हिस्सा होंगे।

क्या-क्या मिलेगी सुविधा

इस बीमा योजना के तहत कर्मचारियों को कई स्तर की वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें ₹10 लाख का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, ₹1 करोड़ का पर्सनल एक्सीडेंट कवर और स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में ₹1 करोड़ तक का बीमा लाभ शामिल है। इसके अलावा अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम होगा।

परिवार को भी मिलेगा सहारा

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य केवल कर्मचारी को बीमा देना नहीं, बल्कि उसके परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करना है। यदि किसी शिक्षक या कर्मचारी के साथ कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो उसके बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी जैसी आवश्यक जिम्मेदारियों के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे परिवारों को कठिन परिस्थितियों में वित्तीय संबल मिलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi