Dailyhunt
युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी वन विभाग में भर्ती, 10वीं/12वीं को मौका

युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी वन विभाग में भर्ती, 10वीं/12वीं को मौका

Happy News 1 week ago
खनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) ने वन विभाग में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत वन रक्षक (Forest Guard) और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पद भरे जाएंगे।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने और आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2026 रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना अनिवार्य है। भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-2 पे स्केल के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 तक वेतन मिलेगा। यह सभी पद स्थायी प्रकृति के हैं, जिससे चयनित उम्मीदवारों को दीर्घकालिक नौकरी का लाभ मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती

वन रक्षक

वन्य जीव रक्षक

युवाओं के लिए मौका

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। वन विभाग में नौकरी न केवल स्थिर करियर देती है, बल्कि प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Happy News Hindi