Dailyhunt
30 अप्रैल 2026 का पंचांग: नृसिंह जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय

30 अप्रैल 2026 का पंचांग: नृसिंह जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री नृसिंह की जयंती मनाई जाएगी, जो भक्तों के लिए अत्यंत पावन अवसर होता है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से भय, बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो इस दिन चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र को सृजन, सौंदर्य और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्यों में आकर्षण और सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

योग
आज के दिन रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जो सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है, खासकर नए कार्यों की शुरुआत, निवेश और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए यह समय अनुकूल होता है।

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। यह समय ध्यान, जप और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस समय में किए गए कार्यों में विजय प्राप्त होने की संभावना रहती है। वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, जो विशेष रूप से विवाह, गृह प्रवेश और पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

अमृत काल शाम 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। यह समय अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। वहीं निशिता मुहूर्त 1 मई की मध्यरात्रि 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, जो रात्रि पूजा और विशेष साधना के लिए उपयुक्त होता है।

राहुकाल
राहुकाल की बात करें तो यह अशुभ समय माना जाता है, जिसमें कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। विभिन्न शहरों में राहुकाल का समय अलग-अलग रहेगा। दिल्ली में यह दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, जबकि मुंबई में 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। भोपाल में राहुकाल दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसी तरह अन्य शहरों में भी यह समय अलग-अलग निर्धारित है, इसलिए अपने स्थान के अनुसार इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

सूर्योदय
सूर्योदय सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 55 मिनट पर। दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ शुभ मानी जाती है, इसलिए इस समय पूजा-पाठ करना विशेष लाभदायक होता है।

दिलीप चतुर्वेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi