Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आ रहा है जियो का IPO: मुकेश अंबानी ने Reliance AGM 2026 में किया बड़ा ऐलान, SEBI के पास फाइल होगा DRHP

आ रहा है जियो का IPO: मुकेश अंबानी ने Reliance AGM 2026 में किया बड़ा ऐलान, SEBI के पास फाइल होगा DRHP

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ने जियो (Jio) के आईपीओ (IPO) को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही, कंपनी आज यानी 19 जून 2026 को बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने जा रही है।

क्या है योजना?
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो की लिस्टिंग यह साबित करेगी कि भारत वैश्विक स्तर की तकनीक कंपनियां बनाने में सक्षम है। कंपनी की योजना 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की है। इन शेयरों का अंकित मूल्य (Face Value) 10 रुपये प्रति शेयर होगा। इश्यू की कीमत का निर्धारण बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जो SEBI के नियमों के अनुसार होगी।

कौन संभालेगा कमान?
इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व रिलायंस परिवार की नई पीढ़ी करेगी। मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी मिलकर Jio IPO प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे। यह कदम कंपनी के भविष्य की रूपरेखा और नई पीढ़ी के नेतृत्व को दर्शाता है।

ग्लोबल अनिश्चितता पर क्या बोले अंबानी?
AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने देश की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और अधिक मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि देश ने पश्चिम एशिया (West Asia) संकट को बहुत ही समझदारी से संभाला है। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि भारत को अब 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रयासों में और तेजी लानी चाहिए।

सुमित कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi