Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आदिवासी समाज ने घेरा एसपी कार्यालय : नाबालिग से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस पर संरक्षण देने के लगाए आरोप

आदिवासी समाज ने घेरा एसपी कार्यालय : नाबालिग से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस पर संरक्षण देने के लगाए आरोप

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। भफौली गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर सर्व आदिवासी समाज का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से बढ़ा आक्रोश
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले का मुख्य आरोपी, जो गांव के उपसरपंच का पति बताया जा रहा है, घटना के बाद से फरार है। बावजूद इसके पुलिस अब तक उसे पकड़ने में सफल नहीं हुई है। इसे लेकर समाज के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रुप दिया जाएगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

गरिमा थवाईत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi