Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आगे-आगे तेंदुआ, पीछे-पीछे ट्रेन : पेंड्रा के पास भनवारटंक टनल में दिखा अनूठा नजारा, चालक दल ने बनाया VIDEO

आगे-आगे तेंदुआ, पीछे-पीछे ट्रेन : पेंड्रा के पास भनवारटंक टनल में दिखा अनूठा नजारा, चालक दल ने बनाया VIDEO

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर भनवारटंक टनल के भीतर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। टनल के अंदर पटरी पर दौड़ते तेंदुए का वीडियो ट्रेन के गार्ड ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन जब भनवारटंक टनल से गुजर रही थी, उसी दौरान तेंदुआ पटरी पर दौड़ता हुआ नजर आया। तेंदुए को देखकर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी गई, ताकि वह सुरक्षित तरीके से पटरी से हट सके और किसी तरह की अनहोनी न हो।

चालक दल ने बनाया वीडियो
ट्रेन के चालक दल ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ टनल के भीतर रेलवे ट्रैक पर आगे की ओर भागता दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी तक ट्रेन के आगे तेंदुआ नजर आता रहा, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया।

वन विभाग को दी गई सूचना
घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और रेलवे द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है। यह रेलमार्ग घने वन क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिसके चलते कई बार वन्यजीवों की मौजूदगी रेलवे ट्रैक के आसपास देखने को मिलती है।

भनवारटंक टनल का है वीडियो
फिलहाल वायरल वीडियो भनवारटंक टनल का बताया जा रहा है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और घटना के विस्तृत विवरण की जानकारी वन विभाग की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi