Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir Khan: 256 घंटे में बनी, 131 कारीगरों ने तराशी... आमिर खान की पत्नी गौरी की वेडिंग रिंग क्यों है इतनी खास?

Aamir Khan: 256 घंटे में बनी, 131 कारीगरों ने तराशी... आमिर खान की पत्नी गौरी की वेडिंग रिंग क्यों है इतनी खास?

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ring: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने हाल ही में बेहद सादगी के साथ शादी की। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के पाली हिल वाले घर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की।

शादी के बाद अब गौरी की वेडिंग रिंग हर तरफ चर्चा में बनी हुई है।

खास है वेडिंग रिंग

 Gauri Spratt Wedding Ring

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को एक खास डिजाइन की कस्टम वेडिंग रिंग गिफ्ट की है। इस अंगूठी के बीच में मेडागास्कर का बेहद दुर्लभ नेचुरल रूबी (माणिक) लगाया गया है। इसके चारों ओर 40 हीरे जड़े गए हैं, जिससे यह अंगूठी और भी आकर्षक दिखाई देती है।

ताज से प्रेरित है डिजाइन
इस अंगूठी का डिजाइन काफी अलग है। रूबी को साधारण तरीके से नहीं, बल्कि सोने के ताज जैसी बनावट पर लगाया गया है। इसके चारों ओर की गई बारीक कारीगरी अंगूठी को शाही लुक देती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे खास तौर पर गौरी के लिए डिजाइन किया गया था।

रूबी ढूंढने में लगे तीन महीने

 Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

बताया जा रहा है कि इस खास रूबी को खोजने में करीब तीन महीने का समय लगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया में 0.1 प्रतिशत से भी कम रूबी इतनी बेहतरीन क्वालिटी की होती हैं। यही वजह है कि इस रत्न को हासिल करना आसान नहीं था।

256 घंटे की मेहनत
इस अंगूठी को तैयार करने में 256 घंटे से ज्यादा समय लगा। डिजाइन से लेकर फिनिशिंग तक, इसे बनाने में 131 कुशल कारीगरों ने मिलकर काम किया। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर खास ध्यान दिया गया ताकि यह एक यादगार वेडिंग रिंग बन सके।

पहले भी दिया था खास तोहफा
यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने गौरी को खास ज्वेलरी गिफ्ट की हो। इसी साल की शुरुआत में गौरी एक खास अंगूठी पहने नजर आई थीं, जिसमें ब्राजील का दुर्लभ एक्वामरीन स्टोन लगा था। उस अंगूठी के चारों ओर भी 40 हीरे जड़े गए थे। बताया जाता है कि वह रिंग भी आमिर ने खास तौर पर गौरी के लिए बनवाई थी।

सादगी भरी शादी ने जीता दिल

आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा। समारोह में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग शामिल हुए। इस खास मौके पर आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन ने रिंग बेयरर की जिम्मेदारी निभाई।

गौरी का ब्राइडल लुक भी रहा खास
शादी के लिए गौरी स्प्रैट ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ हल्के रंग का लहंगा पहना। इस पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसके साथ पोल्की और पन्ना जड़ित ज्वेलरी पहनी, जबकि हल्के मेकअप और फूलों से सजी फिशटेल चोटी ने उनके ब्राइडल लुक को बेहद खूबसूरत और सादगी भरा बना दिया।

यह भी पढ़े- आमिर-गौरी की शादी की फोटो वायरल, घर पर हुए फंक्शन; एक्स वाइफ रीना-किरण रही दूर!

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi