Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir Khan Wedding: आमिर-गौरी की शादी की फोटो वायरल, घर पर हुए फंक्शन; एक्स वाइफ रीना-किरण रही दूर!

Aamir Khan Wedding: आमिर-गौरी की शादी की फोटो वायरल, घर पर हुए फंक्शन; एक्स वाइफ रीना-किरण रही दूर!

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। यह शादी 5 जुलाई को बेहद निजी अंदाज में उनके घर पर हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

घर पर हुई प्राइवेट सेरेमनी

आमिर और गौरी की शादी एक सादे समारोह में उनके घर पर हुई। इसमें केवल करीबी लोग ही मौजूद थे। शादी के बाद से कपल की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बच्चों ने निभाई खास रस्म

शादी में आमिर खान के बेटे जुनैद, ईरा और आज़ाद मौजूद रहे। एक तस्वीर में आमिर के बेटे और गौरी के बेटे क्विन कपल को अंगूठियां पकड़ाते नजर आए। शादी की रस्मों के दौरान बच्चों की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।

गौरी का पहला पोस्ट वायरल

गौरी स्प्रैट ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर खान और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। गौरी ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, 'Finally...' जिससे यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया।

करीबी दोस्त भी पहुंचे शादी में

 Aamir Khan Wedding

इस शादी में फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। इसके अलावा कई करीबी दोस्त भी इस खास मौके पर नजर आए।

एक्स वाइफ नहीं हुईं शामिल
शादी में आमिर खान की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव नजर नहीं आई। हालांकि उनके बच्चे इस शादी में मौजूद रहे और सभी रस्मों में हिस्सा लिया।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। फैंस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी सादगी भरी शादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, घर में हुई प्राइवेट सेरेमनी; परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi