Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aamir Khan Wedding: आमिर-गौरी की शादी की तैयारियां शुरू, घर के बाहर बढ़ी हलचल; जानिए कौन होगा शामिल?

Aamir Khan Wedding: आमिर-गौरी की शादी की तैयारियां शुरू, घर के बाहर बढ़ी हलचल; जानिए कौन होगा शामिल?

Aamir Khan Wedding Preprations: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आमिर के घर के बाहर सजावट का सामान और कुर्सियां पहुंचती दिखाई दे रही हैं।

मुंबई की बारिश के बीच भी शादी की तैयारियां लगातार जारी हैं।

घर पर शुरू हुई तैयारियां

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स ने वीडियो शेयर किए है जिनमे देखा जा सकता है कि आमिर खान के घर पर शादी की तैयारियों का सामान पहुंच रहा है। कई लोग गाड़ियों से कुर्सियां और दूसरी जरूरी चीजें घर के अंदर ले जाते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्राइवेट होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी बेहद निजी समारोह में होगी। इसमें सिर्फ 100 से 150 मेहमानों को बुलाया जाएगा। गेस्ट लिस्ट में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग शामिल होंगे।

हर छोटी-बड़ी तैयारी पर दे रहे हैं ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी की तैयारिया खुद कर रहे हैं। शादी का कार्यक्रम कैसे होगा, किन लोगों को बुलाया जाएगा और मेहमानों के लिए क्या इंतजाम होंगे, इन सभी बातों पर दोनों मिलकर फैसला ले रहे हैं।

मेहमानों के खाने का भी रखा गया खास ध्यान
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के खाने में ऐसी डिश शामिल की गई हैं जो आमिर और गौरी दोनों को पसंद हैं। बताया जा रहा है कि मेन्यू चुनने में भी दोनों की अहम भूमिका रही, ताकि मेहमानों को अच्छा अनुभव मिल सके।

ये सितारे हो सकते हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में आमिर के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी समेत कुछ चुनिंदा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक पूरी गेस्ट लिस्ट आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े- 100-150 मेहमान, स्पेशल लंच और प्राइवेट वेडिंग...आमिर-गौरी की शादी की तैयारियां शुरू, जानें डीटेल्स

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi