Amazon Prime Day 2026: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India ने अपने सबसे बड़े वार्षिक शॉपिंग इवेंट Prime Day 2026 की घोषणा कर दी है। इस साल Prime Day का 10वां संस्करण 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगा।
तीन दिनों तक चलने वाली इस 72 घंटे की मेगा सेल में प्राइम मेंबर्स को हजारों प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट, नए लॉन्च, बैंक ऑफर्स और विशेष सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
स्मार्टफोन से लेकर फैशन तक हर कैटेगरी में बड़े ऑफर्स
Amazon Prime Day 2026 के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एंड किचन, ब्यूटी, टॉयज और डेली यूज प्रोडक्ट्स समेत लगभग सभी प्रमुख कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट दिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि यह साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल में से एक होगी, जहां ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर विशेष डील्स मिलेंगी।
SBI और Axis Bank कार्ड पर 10% अतिरिक्त छूट
सेल के दौरान SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त इंस्टेंट छूट मिलेगी। वहीं EMI ट्रांजैक्शन पर भी विशेष लाभ दिया जाएगा। Amazon Pay ICICI Bank Credit Card धारकों को अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े-ः itel A100 Pro लॉन्च: ₹10,999 में आया AI कैमरा और 5000mAh बैटरी फोन; फ्री मिलेगी ₹1,499 की नेकबैंड
500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
Prime Day 2026 के दौरान ग्राहकों को 500 से अधिक नए प्रोडक्ट्स और एक्सक्लूसिव लॉन्च तक विशेष पहुंच मिलेगी। OnePlus, Samsung, Lego, Adidas, Allen Solly समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए उत्पाद और ऑफर्स पेश करेंगे। इसके अलावा हजारों छोटे और मध्यम कारोबारियों (SMBs) के उत्पाद भी इस सेल का हिस्सा होंगे।
प्राइम मेंबरशिप पर भी विशेष ऑफर
Amazon ने नए ग्राहकों के लिए प्राइम मेंबरशिप को अधिक किफायती बना दिया है। वार्षिक Prime Membership अब 1,499 रुपये की जगह 999 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा Prime Lite की कीमत 599 रुपये और Prime Shopping Edition की कीमत 299 रुपये सालाना रखी गई है।
AI फीचर 'Prime Playback' लॉन्च
Prime Day 2026 के अवसर पर Amazon ने 'Prime Playback' नाम का नया AI-आधारित फीचर भी पेश किया है। यह फीचर प्राइम मेंबर्स को उनकी खरीदारी, बचत और मनोरंजन से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी और अनुभवों की झलक दिखाएगा। यह सुविधा 18 जून से चुनिंदा प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है।
कंपनी ने क्या कहा?
Amazon India के डायरेक्टर-Prime अभिनव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में Prime Day ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड पार्टनर्स के लिए खरीदारी और बचत का सबसे बड़ा उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार कंपनी पहले से ज्यादा बड़े लॉन्च, बेहतर ऑफर्स, AI अनुभव और मनोरंजन सुविधाओं के साथ ग्राहकों को नया अनुभव देने जा रही है।
ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा?
- 72 घंटे तक लगातार शॉपिंग ऑफर्स
- 500+ नए प्रोडक्ट लॉन्च
- SBI और Axis Bank कार्ड पर 10% अतिरिक्त छूट
- Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक
- स्मार्टफोन, लैपटॉप, फैशन और होम प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट
- Prime Playback AI फीचर का अनुभव
- सस्ती Prime Membership का लाभ
Prime Day 2026 को लेकर Amazon ने इसे अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बताया है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए यह सेल बचत और नए उत्पादों की खरीदारी का बड़ा अवसर साबित हो सकती है।
स्वाती सूर्यवंशी

