Apple अपने 20वें एनिवर्सरी iPhone के साथ एक बड़े डिजाइन बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 में आने वाला iPhone, जिसे फिलहाल iPhone 20 कहा जा रहा है, कंपनी के अब तक के सबसे फ्यूचरिस्टिक स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
इस डिवाइस में नया 'Liquid Glass Display' देखने को मिल सकता है, जो पूरी तरह कर्व्ड और लगभग बेज़ल-लेस स्क्रीन के साथ iPhone के लुक को पूरी तरह बदल सकता है।
iPhone 20 होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव
लीक जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस में नया 'Liquid Glass Display' देखने को मिल सकता है, जो पूरी तरह कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा। यह डिस्प्ले चारों किनारों से हल्का मुड़ा हुआ होगा, जिससे फोन का लुक लगभग बेज़ल-लेस (borderless) हो जाएगा और यूजर्स को एक बेहद इमर्सिव विजुअल अनुभव मिलेगा।
टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, यह नया डिस्प्ले सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस होगा। इसमें ऑप्टिकल रिफ्रैक्शन और लाइट-गाइडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन के किनारे लगभग गायब जैसे दिखाई देंगे और डिस्प्ले का विजुअल एक्सपीरियंस और भी स्मूद लगेगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus लाया कॉम्पैक्ट GaN चार्जर: 120W तक की पावर के साथ मिलेगा मल्टी-डिवाइस चार्जिंग, देखें कीमत
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस डिस्प्ले के लिए Samsung द्वारा विकसित OLED पैनल का इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें COE (Color Filter on Encapsulation) तकनीक शामिल होगी। यह तकनीक स्क्रीन को ज्यादा ब्राइट, पतला और पावर-एफिशिएंट बनाने में मदद करती है।
हालांकि सबसे बड़ी चुनौती अभी भी Face ID और फ्रंट कैमरा को पूरी तरह डिस्प्ले के अंदर छिपाना है। ऐसे में संभावना है कि Apple फिलहाल Dynamic Island जैसे डिजाइन को जारी रखे या फिर धीरे-धीरे अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी की ओर बढ़े।
अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 20 न सिर्फ Apple के लिए बल्कि पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा डिजाइन टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
स्वाती सूर्यवंशी

