
Asha Bhosle Life Struggle: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूबा है। हाल ही में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके जाने से संगीत जगत में एक बड़ी कमी आ गई है।
Asha Bhosle Familyआशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर क्लासिकल सिंगर और एक्टर थे, और वो लता मंगेशकर की छोटी बहन थी।
जब आशा भोसले सिर्फ 9 साल की थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर और उनकी बहन लता मंगेशकर पर आ गई। इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया।
कम उम्र में लिया बड़ा फैसला
Asha Bhosle First Husbandआशा भोसले ने सिर्फ 16 साल की उम्र में गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। वह उनसे उम्र में काफी बड़े थे। यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई, जिसके कारण उनके रिश्तों में दूरियां आ गई।
यह भी पढ़े - आशा भोसले का निधन, मल्टी ऑर्गन फेलियर से गई जान; 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
परिवार से बढ़ी दूरी
Asha Bhosleइस फैसले के बाद उनकी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से भी उनके रिश्ते खराब हो गए थे। परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाया और लंबे समय तक उनसे बात नहीं की।
ससुराल में झेला दर्द
शादी के बाद आशा भोसले की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्हें ससुराल में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़े - Asha Bhosle Top 10 Songs: 'पिया तू' से 'दम मारो दम' तक, ये गाने आज भी ट्रेंड में
बच्चों के साथ नई शुरुआत
Asha Bhosle Life Stryआशा के पहली शादी से तीन बच्चे थे, हेमंत, वर्षा और आनंद। कठिन हालातों के बीच उन्होंने अपने तीन बच्चों के साथ नई जिंदगी शुरू की। उन्होंने कभी किसी को दोष नहीं दिया और अपने बच्चों को ही अपनी ताकत माना।
यह भी पढ़े - 54 साल पहले बैन हुआ था आशा ताई का ये गाना, फिर दिलाया बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड
दो बच्चों की मौत का दुख
उनकी जिंदगी में कई दुखद पल भी आए। साल 2015 में बड़े बेटे हेमंत की कैंसर से मौत हो गई, जबकि साल बेटी बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और काम जारी रखा।
आर.डी. बर्मन में मिला सहारा
Asha Bhosle RD Burmanपहली शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में R. D. Burman आए। शादी के वक्त आशा 47 साल की थी। जानकारी के लिए बता दें कि आर डी बर्मन की भी यह दूसरी शादी थी। इस शादी से आशा की कोई संतान नहीं थी। शादी के 14 साल बाद ही आरडी बर्मन का निधन हो गया था। हालांकि दोनों ने 1980 में शादी की और साथ मिलकर कई यादगार गाने दिए।
तनिशा जैन

