Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aushka Ranjan: आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं मम्मी-पापा!

Aushka Ranjan: आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं मम्मी-पापा!

Aushka Ranjan Announce Pragnancy: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के प्यारे कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। शादी के कुछ साल बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।

कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

खास तस्वीरों से शेयर की गुड न्यूज

 Aushka Ranjan

आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

फोटोज में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, वहीं आदित्य ने ऐसा टी-शर्ट पहना था जिस पर 'बाप' लिखा हुआ नजर आया। कपल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रोमांटिक तस्वीरों ने जीता दिल

 Aditya Seal

एक तस्वीर में आदित्य और अनुष्का एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरी फोटो में आदित्य ने अनुष्का के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को फैंस लगातार शेयर कर रहे हैं।

कैप्शन ने खींचा ध्यान

 Aushka Ranjan Announce Pragnancy

इन तस्वीरों के साथ कपल ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और यह उनके जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास है। कपल का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सेलेब्स ने दी बधाई

 Aushka Ranjan And Aditya Seal Announce Pragnancy

आदित्य और अनुष्का की इस खुशखबरी पर कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मौनी रॉय, अनन्या पांडे, रकुल प्रीत सिंह और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दी।

2021 में हुई थी शादी
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने साल 2021 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब शादी के कुछ साल बाद दोनों की जिंदगी में एक नई खुशखबरी आने वाली है।

यह भी पढ़े- 'तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी नहीं लगती', एक कमेंट ने तोड़ दिया था नेहा धूपिया का कॉन्फिडेंस!

तनिशा जैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi