Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बड़ौली पशु अस्पताल में विजिलेंस की रेड: पशु लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते VLDA रंगेहाथ गिरफ्तार

बड़ौली पशु अस्पताल में विजिलेंस की रेड: पशु लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते VLDA रंगेहाथ गिरफ्तार

ड़ौली पशु अस्पताल में विजिलेंस की रेड: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला पानीपत जिले से सामने आया है, जहां एसीबी की टीम ने बड़ौली गांव के पशु अस्पताल में तैनात एक पशु चिकित्सक (VLDA) अशोक कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है।

आरोपी डॉक्टर पर एक पशुपालक से लोन पास कराने के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप है।

7,500 रुपये की मांगी थी घूस
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसकी भाभी ने पशुपालन के लिए लोन आवेदन किया था। इस लोन को पास कराने और कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के एवज में बड़ौली पशु अस्पताल के वीएलडीए (VLDA) अशोक कुमार ने 7,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इस बात की सूचना तुरंत पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

ACB ने बिछाया जाल और मौके पर दबोचा
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक जाल बुना। योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर आरोपी डॉक्टर के पास भेजा गया।जैसे ही बड़ौली पशु अस्पताल परिसर में आरोपी अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की पहली किस्त ली, वैसे ही पहले से तैयार बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने मौके पर ही उसके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस सफल छापेमारी को अंजाम देने वाली पानीपत एसीबी की टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • इंस्पेक्टर- हेमराज
  • सब-इंस्पेक्टर (SI)- जगबीर सिंह
  • असिस्टेंट सब-इनस्पेक्टर (ASI)- संजय

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी वीएलडीए अशोक कुमार को गिरफ्तार कर पानीपत कार्यालय लाया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।

निधि

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi