Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बलौदाबाजार में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़ : कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़ : कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक-2 की इंदिरा कॉलोनी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कैंची से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फिरतू यादव और सनी पैकरा (34 वर्ष) इंदिरा कॉलोनी में अपनी-अपनी गुमटी में दुकान संचालित करते थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी फिरतू यादव ने सनी पैकरा पर कैंची से हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल सनी पैकरा को स्थानीय लोगों की मदद से पहले कसडोल के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी फिरतू यादव को हिरासत में ले लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद इंदिरा कॉलोनी में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

रेवतीरमन द्विवेदी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi