Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बसंत साहू को किया सम्मानित : रावतपुरा सरकार के हाथों मिला प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

बसंत साहू को किया सम्मानित : रावतपुरा सरकार के हाथों मिला प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

शवंत गंजीर- रायपुर। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार बसंत साहू को रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

स्थापना दिवस महोत्सव में प्रदेश की कई हस्तियों का हुआ सम्मान
सद्गुरु रावतपुरा सरकार के प्राकट्य एवं स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश की विभिन्न हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बसंत साहू को सद्गुरु रावतपुरा सरकार ने अपने करकमलों से सम्मान प्रदान किया।

दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कला प्रशिक्षण देकर बना रहे आत्मनिर्भर
बसंत फाउंडेशन, कुरूद के संस्थापक बसंत साहू वर्षों से दिव्यांग और प्रतिभाशाली बच्चों को निःशुल्क चित्रकला प्रशिक्षण देने के साथ कला के माध्यम से आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

राजकीय शोक के चलते मुख्यमंत्री समारोह में नहीं हो सके शामिल
समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री खुशवंत सिंह, राज्यसभा सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन पद्म विभूषण से सम्मानित पांडवानी गायिका तीजन बाई के निधन के कारण घोषित राजकीय शोक के चलते वे समारोह में शामिल नहीं हो सके।

बसंत साहू बोले- यह सम्मान समाजसेवा के लिए नई प्रेरणा
सम्मान प्राप्त करने के बाद बसंत साहू ने इसे अपनी माता, गुरुओं, बसंत फाउंडेशन के सहयोगियों और उन बच्चों को समर्पित किया, जिनके बेहतर भविष्य के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

गरिमा थवाईत

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi