
Bhagyashree Banarasi Lassi Controversy: सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मशहूर हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री हाल ही में बनारसी लस्सी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। लोगों ने उन पर लस्सी को सिर्फ प्रमोट करने और खुद न पीने का आरोप लगाया।
क्यों हुईं ट्रोल?
दरअसल, भाग्यश्री ने वाराणसी यात्रा के दौरान एक लस्सी की दुकान से कुल्हड़ वाली बनारसी लस्सी ली थी। उन्होंने इसका वीडियो शेयर करते हुए लोकल फूड को प्रमोट किया था। बाद में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि भाग्यश्री ने लस्सी का प्रचार तो किया, लेकिन उसे पीया नहीं। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
भाग्यश्री ने दी सफाई
भाग्यश्री ने वायरल क्लिप पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी ने उन्हें यह कहते हुए सुना था कि लस्सी बहुत मीठी है और वह इसे नहीं पीएंगी। उन्होंने कहा कि आधी जानकारी और अधूरे वीडियो के आधार पर किसी को गलत साबित करना सही नहीं है।
लोकल दुकानदारों को सपोर्ट करने की बात कही
भाग्यश्री ने कहा कि स्थानीय खाने और छोटे दुकानदारों को प्रमोट करने से कोई पैसा नहीं कमाता, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को समर्थन मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि लस्सी मीठी या नमकीन पसंद करना हर व्यक्ति की पसंद है। उनके मुताबिक, दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं।
'काशी पवित्रता की नगरी है'
भाग्यश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काशी जैसी पवित्र जगह पर आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर विवाद खड़ा करना दुखद है। उन्होंने कहा कि बेवजह की नकारात्मकता फैलाने के बजाय स्थानीय संस्कृति और खाने को बढ़ावा देना चाहिए।
यह भी पढ़े- 'मैं कभी भी बॉलीवुड की हाई-पेड एक्ट्रेस नहीं थी' हेमा मालिनी का सालों बाद खुलासा, बोलीं- 'जो मिला...'
तनिशा जैन

