Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में SAP जवानों के 15821 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में SAP जवानों के 15821 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और CAPF से रिटायर जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार पुलिस विभाग ने विशेष सहायक पुलिस (SAP) जवानों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,821 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह रैली भर्ती और इंटरव्यू के आधार पर आयोजित की जाएगी। हालांकि अभ्यर्थियों का शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी रहेगा।

इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मेदारी दानापुर कैंट को सौंपी गई है। भर्ती के लिए अलग-अलग मंडलों के अनुसार रैली की तारीखें तय कर दी गई हैं। उम्मीदवार अपने मंडल के अनुसार निर्धारित डेट पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो अभ्यर्थी तय तारीखों पर शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए हर महीने के पहले सप्ताह में भी विशेष भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों को मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा हथियार चलाने का अनुभव और शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी रहेगा। जिन उम्मीदवारों को आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट संचालन का अनुभव है उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चयनित JCO उम्मीदवारों को 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वहीं SAP जवानों को 30 हजार रुपये और रसोइया पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। यह नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी, जिसे जरूरत पड़ने पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

प्राप्त कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Haribhoomi